Famous person

मुस्लिम हैं शिवम दुबे की पत्नी, जानें उनकी फिल्मी लव स्टोरी!

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

शिवम दुबे एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो अपनी पावर हिटिंग और लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलने वाले शिवम दुबे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। बाएं हाथ से आक्रामक बल्लेबाजी और दाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी करने वाले शिवम दुबे ने नवंबर 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। जनवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने न सिर्फ क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीता,उन्हें हार्दिक पंड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर भी देखा जाने लगा है। ‌ यहां हम शिवम दुबे के क्रिकेट करियर के बारे में नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करेंगे और जानेंगे उनकी मुस्लिम पत्नी और उनकी फिल्मी प्रेम कहानी के बारे में।

शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को मुंबई में हुआ था। उन्हें शुरू से ही क्रिकेट खेलना पसंद था लेकिन आज शिवम दुबे आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। 14 साल की उम्र में उन्हें क्रिकेट खेलना बंद करना पड़ा क्योंकि उनका वजन अधिक था और पैसे की कमी के कारण वह अपनी फिटनेस पर काम नहीं कर पा रहे थे। 19 साल की उम्र में शिवम फिर से क्रिकेट की दुनिया में लौटे और जल्द ही मुंबई अंडर-23 टीम के लिए चुन लिए गए। उन्होंने मुंबई रणजी टीम के लिए खेला और उसके बाद उनका चयन आईपीएल में भी हुआ। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और जल्द ही उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल कर लिया गया। ‌ वर्तमान में शिवम दुबे भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट खेलते हैं और क्रिकेट के इस प्रारूप में उनकी गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में की जाती है।

आइए अब जानते हैं शिवम दुबे और उनकी पत्नी की फिल्मी प्रेम कहानी के बारे में। शिवम दुबे की पत्नी का नाम अंजुम खान है जो मुस्लिम हैं और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। शादी से पहले शिवम और अंजुम ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। इसके बाद 16 जुलाई 2021 को दोनों ने मुंबई में शादी कर ली। शिवम दुबे हिंदू धर्म से हैं और अंजू मुस्लिम हैं, इसलिए उनकी शादी में कई बाधाएं आईं। लेकिन आख़िरकार दोनों के परिवार राजी हो गए और उनकी शादी संभव हो सकी।‌ शादी के समय दोनों ने हिंदू और इस्लाम दोनों धर्मों का सम्मान करते हुए हिंदू रीति-रिवाज और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की। अंजुम खान ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ललित कला में स्नातक किया है और उन्हें एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक है।

This website uses cookies.

Read More