India

महिला के बालों में थूक कर बाल काटते नजर आए जावेद हबीब, सुरेश चव्हाणके ने कहा-हबीब वहां थूक रहा है, जहां सुहागन की माँग में सिंदूर भरा जाता है

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

महिला के बालों में थूक कर बाल काटते नजर आए जावेद हबीब, सुरेश चव्हाणके ने कहा-हबीब वहां थूक रहा है, जहां सुहागन की माँग में सिंदूर भरा जाता है.सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देश के मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब एक महिला के बालों पर थूकते नजर आ रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जावेद हबीब की जमकर आलोचना हो रही है. विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह वीडियो 3 जनवरी का है. दरअसल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हाईवे पर स्थित एक होटल में बालों के केयर और कटिंग को लेकर एक सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम के दौरान जावेद हबीब ने ट्रेनिंग देते हुए एक महिला को डेमोंसट्रेशन देने के लिए मंच पर बुलाया. असहज स्थिति उस समय पैदा हो गई, जब जावेद हबीब ने बाल काटते हुए एक महिला के बालों पर थूक दिया. वीडियो में जावेद हबीब यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, ” बाल गंदे हैं, गंदे क्यों है क्योंकि शैंपू नहीं लगाया है. ध्यान से सुनो अगर पानी की कमी हो ना… (यह कहते हुए वह महिला की बाल पर थूक देते हैं और वहां बैठे लोग तालियां बजाने लगते हैं), अबे इस थूक में जान है”.

 

 

लेखिका शेफाली वैद्य प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा-जावेद हबीब ने ऐसी हरकत पश्चिमी देशों में की होती तो उनका पूरा सलून बंद हो जाता और उन पर मुकदमा भी चलाया जाता.

वीडियो में दिख रही महिला का नाम पूजा गुप्ता है और वह बड़ौत की रहने वाली है. पीड़ित महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें वह कह रही है, “मेरा नाम पूजा गुप्‍ता है, वंशिका ब्‍यूटी पार्लर नाम से मेरा पार्लर है. मैं बड़ौत की रहने वाली हूं. कल मैंने जावेद हबीब सर का एक सेमिनार अटेंड किया. उन्‍होंने स्‍टेज पर मुझे हेयर कट के लिए बुलाया और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया. उन्होंने यह दिखाया कि अगर पानी ना हो तो थूक से भी हेयर कट करवा सकते हो. मैंने वो हेयर कट नहीं कराया, मैं गली के नुक्‍कड़ नाई से बाल कटा लूंगी लेकिन जावेद हबीब से नहीं”.

 

 

सुदर्शन न्यूज़ के सुरेश चौहानके लोगों से ऐसे लोगों का आर्थिक बहिष्कार करने को की अपील की. उन्होंने ट्विटर पर लिखा-“हबीब वहां थूक रहा है, जहां सुहागन की माँग में सिंदूर भरा जाता है”.

#आर्थिक_बहिष्कार

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इसे शर्मनाक बताते हुए लोग कह रहे हैं कि जावेद हबीब ने मनुष्य के सर्वोच्च स्थान पर थूक दिया और वो महिला कुछ नहीं की ये सबसे ज्यादा शर्मनाक है.गलती जावेद हबीब की नहीं बल्कि ऐसी महिलाओं और पुरुष की है जो उसके शरण में जाते हैं और बाल कटाने और स्टाइलिंग कराने के लिए 5000-₹6000 देते हैं और ऐसी घटिया हरकत को सहते भी हैं.

 

Last updated: 07/01/2022 4:09 am

This website uses cookies.

Read More