शॉपिंग ट्रॉली पर थूक दिया :जहां पूरा विश्व कोविड-19 से लड़ रहा है वहीं एक ऐसी खबर आई है जो हैरान कर देने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक युवक ने शॉपिंग ट्रॉली पर थूक दिया। घटना सऊदी अरब का है युवक विदेशी बताया जा रहा है। युवक ने ऐसा क्यों किया यह जांच चल रही है. सऊदी अरब में यह 1 डिग्री का अपराध है और इसके लिए उसे सजा ए मौत भी मिल सकती है।
चीन से फैला कोविड-19 पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है।।विश्व में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 5 लाख को पार कर चुका है। भारत में भी इसकी संख्या 800 के ऊपर है। ऐसे में सऊदी अरब में युवक का यह काम बेहद शर्मनाक है। दुुुख की बात यह है कि यह युवक जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सीसीटीवी फुटेज लेकर इस युवक के करीब में आए लोगों की भी जांच की जा रही है। सऊदी अरब में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है और यह 1100 के पार हो गई है।
इधर इंडिया में लॉक डाउन का चौथा दिन है पर ऐसा लगता नहीं कि लोग सही तरीके से इसे फॉलो कर रहे हैं। मजदूरों का भारी पलायन जारी है। लॉक डाउन में बेरोजगार हो चुके मजदूर अपने- अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में खतरा और बढ़ जाता है प्रशासन को चाहिए कि उनके खाने पीने की व्यवस्था वो जहां है वहीं कर देनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात महाराष्ट्र, पंजाब और दूसरे राज्यों से भी बात की है और उन्होंने मजदूरों का पलायन रोकने के लिए उनकी जरूरत की चीजें वहीं मुहैया करने के लिए कहा है। कोरोनावायरस से इंडिया में 19 लोग मर चुके हैं ऐसे में इस स्थिति को गंभीरता को देखना चाहिए।लोगों को भी चाहिए कि वह अपने घरों में ही रहे और जरूरत की चीजों के लिए ही घर से बाहर निकले।
Last updated: 28/03/2020 5:37 am
This website uses cookies.
Read More