Top Highest Paid Pakistani Actor: हिंदी सिनेमा को बॉलीवुड (Bollywood) या बॉम्बे सिनेमा (Bombay Cinema) के नाम से जाना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं पाकिस्तानी सिनेमा को किस नाम से जाना जाता है? पाकिस्तानी फिल्म उद्योग (Pakistani Film Industry) लाहौर (Lahore) में स्थित है. यहां उर्दू (Urdu) और पंजाबी (Punjabi) भाषा में फिल्में बनाई जाती हैं. पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री को लॉलीवुड (Lollywood) के नाम से जाना जाता है. आइए जानते हैं पाकिस्तानी फिल्म जगत यानी कि लॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और महंगे एक्टर्स के बारे में.
फैसल कुरैशी का जन्म 26 अक्टूबर 1973 को लाहौर में हुआ था. वह एक जाने-माने पाकिस्तानी अभिनेता, निर्माता और टेलीविजन प्रेजेंटर हैं. वह अब तक 200 से ज्यादा प्रोजेक्ट कर चुके हैं. वह एक फिल्म के लिए लगभग 25 लाख रुपए फीस लेते हैं.
हमजा अली अब्बासी का जन्म 23 जून 1984 को मुल्तान (Multan) में हुआ था. उन्होंने पाकिस्तानी सिनेमा और टेलीविजन में बतौर एक्टर और डायरेक्टर काम किया है. अब्बासी एक फिल्म के लिए लगभग 50 लाख रुपए लेते हैं.
फिरोज खान पाकिस्तान के एक जाने-माने अभिनेता, मॉडल और वीडियो जॉकी है. इनका जन्म 11 जुलाई 1990 को क्वेटा (Quetta) में हुआ था. खान एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपए चार्ज करते हैं.
‘जीतो पाकिस्तान’ (Jeeto Pakistan) गेम शो होस्ट करने से प्रसिद्धि पाने वाले मुस्तफा पाकिस्तान के लोकप्रिय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता हैं. इनका जन्म 26 जून 1983 को कराची (Karachi) में हुआ था. मुस्तफा एक फिल्म करने के लिए फीस के रूप में 35 से 40 लाख रुपए लेते हैं.
शान शाहिद का असली नाम अरमाघन शाहिद है. 27 अप्रैल 1971 को लाहौर में जन्मे शाहिद की गिनती पाकिस्तानी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और स्थापित एक्टर्स में होती है. एक नामी अभिनेता होने के साथ-साथ शाहिद एक सफल मॉडल, प्रोडूसर, राइटर और फिल्म निर्देशक भी हैं.
शाहिद एक फिल्म के लिए तकरीबन 50 लाख रुपए लेते हैं.
फवाद खान पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और फिल्म जगत के नंबर वन अभिनेता हैं. इनका जन्म 29 नवंबर 1981 को कराची में हुआ था. एक लोकप्रिय अभिनेता होने के साथ-साथ फवाद स्क्रीन राइटर, मॉडल और सिंगर भी हैं. फवाद खान 2014 की बॉलीवुड फिल्म ‘खूबसूरत’ (Khoobsurat) में सोनम कपूर के अपोजिट नजर आए थे. इस फिल्म के लिए उन्हें Filmfare award for best male debut भी मिला था. उन्होंने 2016 की फिल्म कपूर एंड संस (Kapoor and sons) में भी काम किया था, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और ऋषि कपूर भी थे. फवाद खान पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेता हैं. यह एक फिल्म के लिए तकरीबन एक करोड़ रुपए चार्ज करते हैं.
This website uses cookies.
Read More
View Comments