Society

उत्तर प्रदेश: संत कबीर नगर में देवबंद से लौटा था छात्र, परिवार के 19 सदस्य कोरोना संक्रमित

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में एक ही परिवार के 18 सदस्यों समेत कुल 19 कोरोना वायरस मरीज पाए जाने से प्रशासन सकते में है. पूरे नगर पंचायत को हॉटस्पॉट घोषित करके सील कर दिया गया है. डीएम ने इस महामारी की गंभीरता को देखते हुए मगहर में ही डेरा डाल दिया है.

जानकारी के मुताबिक, 27 मार्च को बड़ी संख्या में छात्र देवबंद से संत कबीर नगर लौटे थे. संक्रमण की आशंका को देखते हुए 25 छात्रों के नमूनों को सैंपल को जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया था. जिसमें से 23 साल के असदुल्ला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. संक्रमित मगहर के शेरपुर रेहरवा का रहने वाला है. बाद में संक्रमित छात्र के परिवार वालों समेत 29 लोगों के सैंपल को गुरुवार को जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया था. शुक्रवार की आधी रात के बाद आई रिपोर्ट में संक्रमित के परिवार के 18 सदस्यों को कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया.

एक साथ इतने कोरोना के मामले सामने आने से प्रशासन भी सकते में हैं. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए सभी संक्रमितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. प्रशासन का कहना है कि देवबंद के छात्र तथा उसके परिवार में के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जाएगी तथा सभी संक्रमितों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा.

उत्तर प्रदेश में कोरोना

कोरोना महामारी उत्तर प्रदेश के 57 जिलों में पैर पसार चुका है. अब तक प्रदेश में कोरोना के 1621 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1370 सक्रिय मामले हैं, 226 लोग ठीक हो चुके हैं तथा 25 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अभी तक कोरोनावायरस का जिलेवार जानकारी इस प्रकार है: आगरा 346, लखनऊ 174, कानपुर नगर 125, सहारनपुर 127, गौतम बुध नगर 112, मुरादाबाद 104, मेरठ 86, फिरोजाबाद 75, गाजियाबाद 52, रायबरेली 43, बिजनौर 29, शामली 27, बुलंदशहर 27, वाराणसी 26, बस्ती 23, अमरोहा 23, हापुर 18, सीतापुर 17, रामपुर 16, बागपत 15, बदायूं 13, मुजफ्फरनगर 12, औरैया 10, संभल 8, मथुरा 8, बहराइच 8, आजमगढ़ 8, अलीगढ़ 8, कन्नौज 7, प्रतापगढ़ 6, महाराजगंज 6, गाजीपुर 6, बरेली 6, मैनपुरी 5 ,जौनपुर 5, हाथरस 4, श्रावस्ती 3, मिर्जापुर 3, कासगंज 3, बांदा 3, सुल्तानपुर 2, पीलीभीत 2, कौशांबी 2, हरदोई 2, इटावा 2, उन्नाव 1, शाहजहांपुर 1, प्रयागराज 1, मऊ 1, गोंडा 1, भदोही 1, बाराबंकी 1 बलरामपुर 1 और अयोध्या 1.

Last updated: 25/04/2020 11:00 am

This website uses cookies.

Read More