Religion

17 प्रकार के पुरुषों को पाश हाथ में लिए यमराज के दूत नरक में ले जाते हैं।

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

विदुर नीति के अनुसार

विदुर नीति  महाभारत का एक  अत्यंत प्रसिद्ध और परम उपादेय  प्रसंग है। इसमें महामना विदुर जी ने राजा धृतराष्ट्र को  लोक- परलोक में कल्याण करने वाली बहुत सी बातें समझायी है। विदुर जी के अनुसार 17 प्रकार के पुरुषों को पाश हाथ में लिए यमराज के दूत नरक में ले जाते हैं।

1. जो आकाश पर मुष्टि से प्रहार करता है।
2. न झुकाये जा सकने वाले वर्षाकालीन इंद्रधनुष को झुकाना चाहता है।
3. पकड़ में ना आने वाली सूर्य की किरणों को पकड़ने का प्रयास करता है।
4.शासन के अयोग्य पुरुष पर शासन करता है।
5. मर्यादा का उल्लंघन करके संतुष्ट होता है।
6. शत्रु की सेवा करता है।
7. रक्षण के अयोग्य स्त्री का रक्षा करने का प्रयत्न करता है तथा उसके द्वारा अपने कल्याण का अनुभव करता है।
8. याचना करने के अयोग्य पुरुष से याचना करता है तथा आत्मप्रशंसा करता है।
9.अच्छे कुल में उत्पन्न होकर भी नीच कर्म करता है।
10.दुर्बल होकर भी बलवान से वैर बांधता है।
11.श्रद्धा हीन को उपदेश करता है।
12.ना चाहने योग्य वस्तु को चाहता है।
13.ससुर होकर पुत्रवधू के साथ परिहास पसंद करता है तथा पुत्रवधू से एकांतवास करके भी निर्भय होकर समाज में अपनी प्रतिष्ठा चाहता है।
14.पर स्त्री में अपने वीर्य का आधान करता है।
15.आवश्यकता से अधिक स्त्री का निंदा करता है।
16. किसी से कोई वस्तु पाकर भी याद नहीं है ऐसा कह कर उसे दबाना चाहता है।
17.माँगने पर दान देकर उसके लिए अपनी डींग हाँकता है और झूठ को सही साबित करने का प्रयास करता है।

This website uses cookies.

Read More