Bollywood

ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हो रहा है #JayaBachchanShamelessLady? क्या जया बच्चन ने ड्रग पेडलर्स का बचाव किया?

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

देश में इस वक्त #JayaBachchanShamelessLady टॉप ट्रेड में है. यह हैशटैग बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तथा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन के लिए है. लोग इस हैशटैग साथ ट्विटर पर कॉमेंट कर रहे हैं और पोस्ट शेयर कर रहे हैं. लेकिन सवाल यह है कि ऐसा क्या हुआ कि यह हैशटैग ट्रेंड कर रहा है.

दरअसल बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला सड़क से लेकर संसद तक गूंज रहा है. ड्रग कनेक्शन की बात सामने आने के बाद मामला उलझता जा रहा है तथा कयास लगाए लगाए जा रहे हैं कि सुशांत सिंह की मौत में ड्रग की लत या ड्रग माफियाओं का हाथ हो सकता है. बॉलीवुड और ड्रग कनेक्शन को लेकर मंगलवार को संसद में हुई चर्चा में भोजपुरी सुपरस्टार तथा गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि देश में ड्रग तस्करी और नशे की लत की समस्या बढ़ती जा रही है. हानिकारक नशीली दवाओं के सेवन के जरिए देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है. इस साजिश में हमारे पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान का भी हाथ है. हर साल चीन और पाकिस्तान के रास्ते देश में तस्करी के माध्यम से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां मंगाई जाती है और स्थानीय अपराधिक तत्वों के द्वारा उसका वितरण किया जाता है. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा तत्परता से की गई कार्रवाई में कई मामले पकड़े भी गए हैं. दुख की बात है कि इस प्रकार की गतिविधियों में बॉलीवुड के लोग भी शामिल हैं. यह बहुत खतरनाक है क्योंकि हमारी युवा पीढ़ी बॉलीवुड के कलाकारों को फॉलो करती है.

रवि किशन के बयान पर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन भड़क गई और पलटवार करते हुए कहा कि बॉलीवुड प्रतिदिन कम से कम 5,00,000 लोगों को डायरेक्ट तथा 5000000 इनडायरेक्ट रोजगार देता है. जिन लोगों ने बॉलीवुड से नाम और शोहरत कमाया है आज वही इसे बदनाम करने पर लगे हुए हैं. बिना नाम लिए जया बच्चन ने रवि किशन पर निर्धारित निशाना साधते हुए कहा कि जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं. यह अच्छी बात नहीं है. सरकार को बॉलीवुड के साथ खड़े रहना चाहिए क्योंकि इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग सरकार के अच्छे कार्यों में हमेशा साथ खड़े रहते हैं. कुछ लोगों के कारण आप इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बदनाम नहीं कर सकते.

जया बच्चन की यह बात लोगों को अच्छी नहीं लगी. उन्होंने जया बच्चन और बच्चन परिवार पर आरोप लगाना शुरू कर दिया कि क्या वह बॉलीवुड में ड्रग पेडलर का बचाव कर रहे? राज्यसभा का सदस्य होना गर्व की बात है. जहां जया बच्चन को रवि किशन का सपोर्ट करना चाहिए, वह उनका विरोध कर रही है. लोग यह भी आरोप लगा रहे हैं कि जया बच्चन और बच्चन परिवार ने कभी सुशांत सिंह राजपूत के मामले और कुछ नहीं बोला लेकिन जब ड्रग कनेक्शन की बात आई तो जया बच्चन बौखला गई. बड़े शर्म की बात है कि इस तरह की औरत संसद में है जो ड्रग लेने वालों तथा ड्रग स्मगलरों का बचाव कर रही है.

Last updated: 16/09/2020 10:39 am

This website uses cookies.

Read More