बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इन दिनों चर्चा में है। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इस बीच दोनों के अलग-अलग धर्मों को लेकर भी चर्चाएं रहीं। शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी या मुस्लिम रीति-रिवाज से? साथ ही यह सवाल भी उठा कि सोनाक्षी शादी के बाद धर्म परिवर्तन करेंगी या नहीं। लेकिन इन सभी सवालों का जवाब जहीर इकबाल के पिता रतनसी इकबाल ने दे दिया है और धर्म को लेकर लग रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
सोनाक्षी सिन्हा के ससुर से पूछा गया होने वाली बहू के इस्लाम धर्म अगला परिवर्तन पर सवाल, ज़हीर के पिता ने शानदार जवाब दिया है। सोनाक्षी के धर्म परिवर्तन पर जहीर इकबाल के पिता रतनसी से उनकी होने वाली बहू सोनाक्षी सिन्हा के धर्म परिवर्तन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसे सभी सवालों को खारिज करते हुए कहा- यह तय है कि वह अपना धर्म परिवर्तन नहीं कर रही हैं। दोनों का मिलन दिलों का मिलन है। इसमें धर्म और मजहब की कोई भूमिका नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा ‘मैं इंसानियत में यकीन रखता हूं। हिंदू भगवान को भगवान कहते हैं और मुसलमान उन्हें अल्लाह कहते हैं। लेकिन आखिरकार हम सब इंसान ही हैं। मेरी दुआएं जहीर और सोनाक्षी के साथ हैं।’
शादी रजिस्टर्ड होगी
मीडिया से बातचीत के दौरान रतनसी इकबाल ने शादी के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘यह न तो हिंदू विवाह होगा और न ही मुस्लिम। यह सिविल मैरिज होगी।’ हिंदू-मुस्लिम एक्ट के तहत यह रजिस्टर्ड शादी रतनसी के बांद्रा स्थित घर पर होगी। सोनाक्षी और उनका परिवार जहीर के घर जाएगा। शादी रजिस्टर्ड होने के बाद, दोस्तों और और परिवार वालों के लिए एक शानदार पार्टी दी जाएगी।
सिन्हा परिवार उनके साथ है
बता दें, ऐसी खबरें थीं कि सोनाक्षी का परिवार इस शादी से खुश नहीं है। लेकिन हाल ही में प्री-वेडिंग फंक्शन के मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी और कुछ खास रिश्तेदारों के साथ जहीर इकबाल के घर के बाहर नजर आए। हल्दी और मेहंदी के बाद आज रात संगीत सेरेमनी है।
#sonakashisinha
This website uses cookies.
Read More