Society

तबलीगी जमात के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है, वह महिलाओं के साथ अभद्रता नहीं कर सकते: आरफा खानम

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘द वायर‘ की पत्रकार आरफा खानम शेरवानी ने तीन ताबड़तोड़ ट्वीट करके तबलीगी जमात का बचाव किया है. जमात द्वारा महिला स्वास्थ्य कर्मियों से छेड़छाड़ को प्रोपेगेंडा करार देते हुए खानम ने कहा है कि जमात के लोग प्रगतिशील सोच के नहीं हैं लेकिन वो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते. मीडिया द्वारा किए गए जा रहे इस दुष्प्रचार से मुस्लिम समुदाय को बदनाम किया जा रहा है. अगर मुस्लिमों पर हमले हुए तो इसके लिए मीडिया और अधिकारियों के चुप्पी जिम्मेदार होगी.

अपने पहले ट्वीट में अल्फा खान ने कहा कि तबलीगी भारत में सबसे प्रगतिशील लोग नहीं हैं. वास्तव में वो रूढ़िवादी और कठोर लोग हैं. लेकिन उन्होंने किसी डॉक्टर के साथ बदसलूकी या महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किया है, यह मैं नहीं मान सकती.
जहां तक मैं तबलीगी जमात को जानती हूं वो निस्वार्थ लोग हैं जो भौतिकवादी दुनिया को छोड़ कर, यहां तक कि अपने परिवार को छोड़कर, धर्म और समाज की सेवा करते हैं. इसीलिए उनके खिलाफ प्रोपेगेंडा बंद होना चाहिए.

अपने दूसरे ट्वीट में शेरवानी ने कहा है कि ऐसा नहीं है कि मैंने कभी अपने जीवन में उनके सोच और तौर तरीके का समर्थन किया है. हाल ही में कोरोना संक्रमण के घटना से पता चलता है कि भारत के ज्यादातर धार्मिक लोग धर्मांध हैं, चाहे वह किसी भी धर्म के हों. ना कोई ज्यादा है ना कोई कम. लेकिन मीडिया द्वारा द्वारा उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए.

अपने तीसरे ट्वीट में खानम ने आरोप लगाया है कि ‘कोरोना’ से लड़ने की आड़ में तबलीगी जमात का पर्दाफाश किया जा रहा है और मीडिया मुस्लिम समुदाय को निशाना बना रही है. अल्लाह ना करे कि तब्दीली जमात के इर्द-गिर्द चलाए जा रहे इस शातिर अभियान के वजह से मुस्लिमों हमला होने लगे. अगर मुस्लिमों पर हमला होता है तो इसके लिए मीडिया का दुष्प्रचार तथा अधिकारियों की चुप्पी जिम्मेदार होगी.

जानकारी के मुताबिक देशभर में कोरोनावायरस के मामलों में अचानक आए उछाल के लिए तबलीगी जमात को जिम्मेदार माना जा रहा है. गाजियाबाद के MGM हॉस्पिटल क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखे गए 13 जमात के लोगों पर डॉक्टरों के साथ बदसलूकी तथा महिलाओं महिला मेडिकल स्टाफ के साथ अश्लीलता का आरोप लगा है.

हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के शिकायत पर थाना कोतवाली गाजियाबाद ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने आरोप लगाया है कि जमाती वार्ड में गंदे गाने सुनते हैं, महिला कर्मचारियों से बीड़ी सिगरेट मांगते हैं तथा महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं. फिलहाल पुलिस पीड़ितों के बयान के आधार पर निष्पक्ष जांच पड़ताल कर रही है.

Last updated: 03/04/2020 2:00 pm

This website uses cookies.

Read More