दोस्तों अगर आप भी YouTube से पैसा कमाना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए ही है। आज अल्टरनेट पैसा कमाने के तरीकों में ऑनलाइन पैसा कमाने का प्रचलन काफी तेजी से बढ़ा है। जब हम किसी Youtuber से यह सुनते हैं कि वह YouTube पर वीडियो बनाकर इतने पैसा कमा रहा है तो हम भी उसके तरफ आकर्षित हुए बिना नहीं रह पाते हैं। हम यह सोचते हैं कि इसने तो बहुत ही आसानी से घर बैठे ही ढेरों पैसे कमा लिए, तो हमारा मन भी यह जानने को उतावला हो जाता है कि आखिर YouTube से पैसा कैसे कमाया जाता है? आईये जानते हैं YouTube से पैसे कैसे कमाऐं ?
दोस्तों अगर आप Youtuber बनना चाहते हैं तो सबसे पहले Gmail पर अकाउंट बनाना होगा।
google.com पड़ जाए, वहां एक ऑप्शन मिलेगा Create new Account , वहां पर आपको एक यूनिक आईडी चुनना होगा।
एक password रख कर और दूसरी जानकारी भरकर आप अपना Gmail अकाउंट बना सकते हैं।
Gmail ID है एक यूनिक ID
Google Gmail की ID एक यूनीक ID होती है। यह ID Google के सारे सर्विसेज के लिए एप्लीकेबल होता है आप इस यूनिक ID से Google के सारे सर्विसेज जैसे YouTube, Adaense, Adwords इत्यादि पर अपना अकाउंट बना सकते हैं।
ID बनाते समय अपनी सारी जानकारियां सही से भरे, अपना सही नाम, डेट ऑफ बर्थ डालें। कोई गलत इंफॉर्मेशन दर्ज ना करें नहीं तो बाद में प्रॉब्लम हो सकती है। Google कभी भी आपसे आपकी जानकारी को verify करा सकती है।
दोस्तों दूसरे step में आपको अपना एक चैनल बनाना होगा इसके लिए आप youtube.com पर Login करें। By Deffault YouTube आपके नाम से चैनल क्रिएट कर देता है। आप Create New Channel पर जाकर अपने Channel का मनपसंद नाम रख सकते हैं।
दोस्तों आपके YouTube चैनल का लुक्स प्रोफेशनल होना चाहिए। आप एक बढ़िया सा प्रोफाइल पिक्चर और चैनल आर्ट जरूर अपलोड करें। प्रोफाइल पिक्चर को Channel Icon भी कहते हैं।
YouTube channel Icon का साइज: 800× 800 pixel
Channel Art Size: 2560 × 1440
दोस्तों आपने सारी टेक्निकल चीजें पूरी कर ली है, अब बारी है असली काम कि, आप एक अच्छा सा वीडियो बनाएं, ध्यान जरूर रखें कि यह वीडियो चैनल के अकॉर्डिंग होनी चाहिए। मान लिजिए आपके चैनल पर फूड के बारे में है तो फूड से रिलेटेड ही वीडियो बनाएं।
दोस्तों वीडियो अपलोड करने से पहले एक thumbnail जरूर बनाएं.
Thumbnail वीडियो कवर होता है, जैसे कि किसी बुक का कवर होता है। कवर देखकर आप बुक में क्या लिखा होगा इसे जान सकते हैं तो इसी तरह से वीडियो कवर देखकर वीडियो में क्या होगा इसका अंदाजा लगा सकते हैं।
YouTube thumbnail फोटो साइज : 1280 × 720 pixel
अब समय आ गया है कि आप अपने वीडियो को अपलोड कर सकते हैं। वीडियो अपलोड करते ही पूरी दुनिया में आपकी वीडियो देखी जा सकती है।
दोस्तों अब बारी है असली मुद्दे की YouTube से पैसे कैसे कमाया जाता है। Google का एक सर्विस है Google Adsense ,यह आपके चैनल पर एडवर्टाइज करेगा। एडवर्टाइज से होने वाले आमदनी से आपको भी कुछ प्रतिशत दिया जाएगा। Adsense आपके चैनल पर तभी अपना एडवर्टाइज करेगा जब आप उसके कुछ terms और conditions को पूरा करेंगे। इस पूरे process को monetization कहते हैं। आपको Google Adsense से अपने चैनल को Monetize कराना होगा। YouTube से पैसे कैसे कमाऐं का अगला भाग है YouTube channel Monetize कैसे करें। आप हमारे साइट को जरूर फॉलो करें ताकि YouTube से जुड़ी सारी जानकारी आपके ईमेल पर सीधा पहुंच सके।
Last updated: 11/11/2019 3:47 am
This website uses cookies.
Read More