दोस्तों अगर आप भी नॉर्मल जॉब से परेशान हैं और अपने समयानुसार काम करके पैसे कमाना चाहते हैं तो YouTube आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां मैं आपको जानकारी देने वाला हूँ कि YouTube Channel Monetize कैसे करें। यूट्यूब चैनल की नियम और शर्ते क्या है। दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने से पहले YouTube से पैसे कैसे कमाए जरूर पढ़ें।
आज से कुछ दिन पहले YouTube Monetization काफी आसान होता था। इसके चलते लो क्वालिटी वीडियो बनाए जा रहे थे। जैसे तैसे view time बढाकर चैनल Monetize कर लिया जाता था। अब YouTube ने अपने नियम को काफी कड़ा कर दिया है, मुख्य रूप से YouTube Monetization की दो शर्ते हैं।
अगर आप YouTube channel Monetize कराना चाहते हैं तो लास्ट 365 दिनों में कम से कम 4000 घंटे का view time होना चाहिए, 4000 घंटे यानी 240000 मिनट। पहले होता यह था कि जैसे तैसे Video पर क्लिक करा लिया जाता था। YouTube एक क्लिक को एक view काउंट कर लेता था। अब ऐसा नही होगा अब view नहीं view time पर जोर दिया गया है। वीडियो क्लिक कर लोग कितने देर वीडियो को देखते हैं यह ध्यान में रखा जाएगा।
दोस्तों अगर आपको लगता है कि यह view time ज्यादा है और इसको पूरा करना काफी मुश्किल है, तो ऐसा नहीं है। काफी आसानी से इस टारगेट को पूरा किया जा सकता है। मान लीजिए आपने 10 मिनट का एक वीडियो बनाया और लोग इसे मिनिमम 5 मिनट देखते हैं। वीडियो का 50000 view का मतलब हुआ 250000 मिनट यानि 4000 घंटे के view time से थोड़ा ज्यादा ही।
Adsense के नए नियम के अनुसार 1 साल के अंदर कम से कम 1000 subscribers होना जरूरी है।
अगर आपको लगता है कि 1000 subscribers लाना काफी मुश्किल होगा तो ऐसा भी नहीं है। 50000 लोगों के वीडियो देखने के बाद एक हजार लोग तो subscribe कर ही लेंगे। YouTube से पैसे कमाने का अगला भाग है, 10 YouTube वीडियो आइडियाज। आप हमारी साइट को जरूर फॉलो करें ताकि YouTube success tips आपके ईमेल पर सीधी पहुंचती रहे।
Last updated: 14/11/2019 5:13 pm
This website uses cookies.
Read More