Categories: Uncategorized

Current Affairs 15 June 2021इजराइल के नए प्रधानमंत्री कौन हैं?

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

Current Affairs Today GK GS 15 June 2021

[ays_quiz id=”17″]

Answers With Detail Explanations

1. निम्नलिखित में से कौन इजराइल के नए प्रधानमंत्री बने हैं?

A. इस्‍साक हरजोग
B. नफ्ताली बेनेट
C. रियूवेन रिवलिन
D. यायर लैपिड

सही उत्तर: B. नफ्ताली बेनेट

पूर्व रक्षा मंत्री और दक्षिणपंथी यामिना पार्टी के नेता नफ्ताली बेनेट इजराइल के नए प्रधानमंत्री बने हैं. 120 सदस्यों वाली इजराइली संसद में विश्वास मत के दौरान बेनेट के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के पक्ष में 60, जबकि विरोध में 59 वोट पड़े. मतदान के दौरान एक सांसद अनुपस्थित रहे. नफ्ताली बेनेट की जीत के साथ ही इजराइल में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे बेंजामिन नेतनयाहू की 12 साल की सत्ता समाप्त हो गई है. नेतनयाहू दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी के प्रमुख बने रहेंगे और विपक्ष के नेता होंगे.

बेनेट सरकार में 27 मंत्री हैं, जिनमें से 9 महिलाएं हैं. बेनेट के नेतृत्व में बने गठबंधन में 8 राजनीतिक पार्टियां शामिल हैं. सत्ता बंटवारे के समझौते के तहत 49 साल के बेनेट सितंबर 2023 तक प्रधानमंत्री पद पर रहेंगे. जिसके बाद वह अगले 2 साल के लिए यायर लैपिड को सत्ता सौंपेगे. यहां यह बताना महत्वपूर्ण है कि इस गठबंधन सरकार में पहली बार कोई अरब मुस्लिम पार्टी “राम पार्टी” भी शामिल है.

2. हाल ही में संचारी विजय का निधन हो गया है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से है?

A. विज्ञान
B. चिकित्सा
C. फिल्म
D. साहित्य

सही उत्तर: C. फिल्म

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कन्नड़ फिल्म अभिनेता संचारी विजय का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. 38 साल के एक्टर को पिछले शनिवार सड़क दुर्घटना में गहरी चोटें आई थी‌ और वह कोमा में चले गए थे.

3. हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश को स्वच्छ भारत मिशन के पहले चरण के तहत खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया है?

A. लद्दाख
B. पुडुचेरी
C. दादर और नगर हवेली
D. जम्मू और कश्मीर

सही उत्तर: A. लद्दाख

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को स्वच्छ भारत मिशन के पहले चरण के अंतर्गत खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है.

4. निम्नलिखित में से किसे नई दिल्ली में तमिलनाडु सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है?

A. के रामचंद्रन
B. जी हरि
C. जे सी डी प्रभाकर
D. ए के एस विजयन

सही उत्तर: D. ए के एस विजयन

पूर्व सांसद ए के एस विजयन को नई दिल्ली में तमिलनाडु सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है.

5. हाल ही में स्टार्टअप कंपनी थिंसर टेक्‍नोलॉजिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने संक्रमण रोधी थ्री डी प्रिंटेड मास्‍क तैयार किया है. यह कंपनी कहां स्थित है?

Daily Current Affairs और GK/GS तैयारी के लिए हमें Follow करें ये बिल्कुल मुफ्त है।

← Back

Thank you for your response. ✨

A. चेन्नई
B. पुणे
C. हैदराबाद
D. दिल्ली

सही उत्तर: B. पुणे

पुणे स्थित स्टार्टअप कंपनी थिंसर टेक्‍नोलॉजिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने संक्रमण रोधी थ्री डी प्रिंटेड मास्‍क तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि यह मास्क n95, थ्री लेयर कपड़े के मास्क से ज्यादा प्रभावी है. इस मास्‍क को 3D प्रिंटिंग और ऐसे केमिकल्स के समन्वय से बनाया गया है कि इसके संपर्क में आने से वायरस का प्रभाव कम होने लगता है. इस मास्‍क पर संक्रमण रोधी पदार्थ की एक परत चढाई गई है जिसे विरूसिड्स कहते हैं.

6.  Expo 2020 कहां आयोजित किया जाएगा?

A. दुबई
B. पेरिस
C. बर्लिन
D. लंदन

सही उत्तर: A. दुबई

Expo 2020 इस साल अक्टूबर में दुबई में आयोजित किया जाएगा. बता दें कि Expo 2020 का आयोजन 20 अक्टूबर 2020 से 10 अप्रैल 2021 तक यूनाइटेड अरब अमीरात के दुबई में होना था. लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसका आयोजन नहीं किया जा सका. अब इस कार्यक्रम का आयोजन 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक दुबई में किया जाएगा. स्थगित होने के बावजूद, आयोजक मार्केटिंग और ब्रांडिंग उद्देश्यों के लिए एक्सपो 2020 का नाम रखेंगे.

7. निम्नलिखित में से किसने चीन के झिंजियांग क्षेत्र में गुप्त रूप से बनाए गए उइगर मुसलमानों के हिरासत शिविरों को उजागर करने वाली अपनी खोजी रिपोर्टों के लिए अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग श्रेणी में पुलित्जर पुरस्कार जीता है?

A. रॉबर्ट ग्रीन
B. ईवान एलेन
C. मेघा राजगोपालन
D. डेक किंग

सही उत्तर: C. मेघा राजगोपालन

भारतीय मूल की पत्रकार मेघा राजगोपालन ने अपने दो योगदानकर्ताओं के साथ झिंजियांग क्षेत्र में चीन के गुप्त रूप से बनाए गए उइगर मुसलमानों के हिरासत शिविरों को उजागर करने वाली अपनी नवीन खोजी रिपोर्टों के लिए अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग श्रेणी में पुलित्जर पुरस्कार जीता है.

8. हाल ही में कायली मैककेन ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतिस्पर्धा में 57.45 सेकेंड का समय निकालकर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है. उनका संबंध किस देश से है?

A. फ्रांस
B. जापान
C. जर्मनी
D. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर: D. ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की 19 साल की तैराक कायली मैककेन ने 13 जून को 100 मीटर बैकस्ट्रोक टूर्नामेंट में नया विश्व कीर्तिमान कायम किया है. 100 मीटर की दूरी को केवल 57.45 सकेंड में तय कर उन्होंने यह इतिहास रच दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका के तैराक रेगन स्मिथ के नाम था. बता दें कि कायली ने यह रिकॉर्ड ओलंपिक खेलों के लिए नेशनल क्वालीफायर मैच में बनाया.

9. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस सेक्टर की मजबूती के लिए_________करोड़ रुपए के बजट की मंजूरी दी है.

A. 498.8
B. 598.8
C. 698.8
D. 798.8

सही उत्तर: A. 498.8

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के के लिए 498.8 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी है. इस बजट का उपयोग अगले 5 साल तक डिफेंस सेक्टर में अनुसंधान और इनोवेशन कार्यों पर किया जाएगा.

10. निम्नलिखित में से किस राज्य ने कोरोना वैक्सीनेशन की जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘युवा शक्ति कोरोना मुक्ति’ अभियान शुरू किया है?

A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. मध्य प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश

सही उत्तर: C. मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘युवा शक्ति कोरोना मुक्ति’ अभियान की शुरुआत की है. अब उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ‘युवा शक्ति कोरोना मुक्ति’ अभियान चलाया जाएगा.

इस अभियान के तहत कॉलेजों में छात्रों को छोटे-छोटे समूहों में कोरोना व्यवहार और वैक्सीनेशन के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी. जिसके बाद यह विद्यार्थी अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को कोरोना से बचाव और टीकाकरण के लाभ के बारे में जानकारी देंगे. ऑनलाइन मॉनिटरिंग मोबाइल ऐप के माध्यम से रियल टाइम में प्रतिदिन इस अभियान की गतिविधियों और प्रगति की समीक्षा की जाएगी.

Last updated: 15/06/2021 10:08 am

This website uses cookies.

Read More