Sarvan Kumar 19/03/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 19/03/2020 by Sarvan Kumar

राष्ट्र के नाम संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से 22 मार्च को 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाने को आग्रह किया है।

उन्होंने कहा:जनता कर्फ्यू यानि जनता के लिए जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू होगा। इस रविवार यानि 2 दिन के बाद 22 मार्च को रविवार को सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करना है। कोई भी नागरिक घरों से बाहर ना निकले, सड़क पर ना जाएं। 22 मार्च को हमारा यह प्रयास , हमारा आत्म संयम देश हित में कर्तव्य पालन के संकल्प का एक मजबूत प्रतीक होगा। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की सफलता, इस के अनुभव हमें आने वाली चुनौतियों के लिए भी तैयार करेंगे।”

मेरे प्यारे देशवासियों अभी तक विज्ञान कोरोना महामारी से बचने के लिए कोई निश्चित उपाय नहीं खोज सका है और ना ही इसकी कोई वैक्सीन बन पाई है। ऐसी स्थिति में हर किसी के चिंता बढ़ना बहुत स्वाभाविक है। दुनिया के जिन देशों में कोरोना का वायरस और उसका प्रभाव ज्यादा देखा जा रहा है। वहां अध्ययन में एक और बात सामने आई है इन देशों में शुरुआती कुछ दिनों के बाद अचानक बीमारी का जैसे विस्फोट हुआ है, इन देशों में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है।”

इस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए , केंद्र सरकार राज्य सरकारों के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें। आज हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम स्वयं संक्रमित होने से बचेंगे और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएंगे ।”

“भीड़ से बचना घर से बाहर निकलने से बचना आजकल जिसे सोशल डिस्टेंसिंग कहां जा रहा है। कोरोना वैश्विक महामारी के इस दौर में सोशल डिस्टेंसिंग से हम बचे रहेंगे।सभी लोगों को खुद को भीड़भाड़ से , समारोह से आइसोलेट कर लेना चाहिए।”

“मेरा एक और आग्रह है कि हमारे परिवार में जो भी सीनियर सिटीजन को 65 वर्ष की आयु के ऊपर के व्यक्ति हो वह
घरों में ही रहे।”

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading