Ranjeet Bhartiya 28/03/2019

Last Updated on 26/12/2021 by Sarvan Kumar

झारखंड (Jharkhand) राज्य अपनी नैसर्गिक सुंदरता और खनिज संपदा के लिए जाना जाता है. यह पूर्वी भारत में स्थित एक राज्य है. झारखंड राज्य का अधिकांश हिस्सा पूर्वी भारत में स्थित छोटानागपुर पठार पर अवस्थित है. झारखंड क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 16वां बड़ा राज्य है. झारखंड की सीमाएं बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से लगती हैं. झारखंड की राजधानी रांची है और दुमका इसकी उपराजधानी है. झारखंड की जनसंख्या कितनी है? कितने प्रखंड हैं? क्या-क्या दर्शनीय स्थल है? आइए जानते हैं झारखंड राज्य की पूरी जानकारी.

झारखंड स्थापना दिवस

एक पूर्ण राज्य के रूप में अस्तित्व में आने से पहले झारखंड बिहार राज्य का दक्षिणी हिस्सा था.15 नवंबर 2000 को इसे बिहार से अलग करके स्वतंत्र राज्य बनाया गया. इस तरह से भारत का 28वां राज्य अस्तित्व में आया.

नामकरण
झारखण्ड राज्य का नाम झार+खण्ड पर पड़ा है. “झाड़” का अर्थ होता है “जंगल” और “खण्ड” का अर्थ होता है “क्षेत्र”.

झारखण्ड राज्य की भौगोलिक स्थिति

क्षेत्रफल
झारखंड राज्य का भौगोलिक क्षेत्रफल 79,714 वर्ग किलोमीटर है.

समुद्र तल से ऊंचाई:
झारखंड समुद्र तल से 1000 फीट की औसत ऊंचाई पर स्थित है.

बाउंड्री चौहद्दी
उत्तर में – बिहार
दक्षिण में – उड़ीसा
पूर्व में – पश्चिम बंगाल
पश्चिम में- उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़

प्रमुख नदियां –
इस राज्य की प्रमुख नदियां हैं: सोन ,दामोदर सुवर्णरेखा , उत्तरी कोयल नदी, दक्षिणी कोयल नदी, मयूराक्षी , लीलाजन और अजय

झारखंड राज्य अर्थव्यवस्था

इस राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि, खनिज, उद्योग और पर्यटन पर आधारित है.

कृषि

कृषि , झारखंड राज्य के लोगों के आय का एक प्रमुख जरिया है. झारखंड में उगाये जाने वाले प्रमुख फसल हैं: धान, गेहूं, मक्का, दलहन, अरहर, सूर्यमुखी, आलू, रागी ,बार्ली, इत्यादि. यहाँ उगाई जाने वाली प्रमुख सब्ज़ियां हैं: टमाटर, बंद गोभी, फूल गोभी, कद्दू, पपीता.

खनिज

झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य है.
यहां पाए जाने वाले प्रमुख खनिज हैं: लोहा ,कोयला, तांबा, माइका, बॉक्साइट, मैग्नीज, चूना पत्थर, चाइना क्ले, ग्रेफाइट, क्रोमाइट, एस्बेस्टस, थोरियम और यूरेनियम, इत्यादि.

उद्योग

जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और रांची के आस-पास कोयला और लोहा के बड़े भंडार हैं. राज्य में स्थित प्रसिद्द उद्योग हैं: टाटा स्टील, जमशेदपुर और बोकारो स्टील प्लांट ,बोकारो

पर्यटन

झारखंड राज्य की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बहुत बड़ा योगदान है. यहाँ धार्मिक, आध्यात्मिक और दृष्टि से महत्वपूर्ण कई दर्शनीय स्थल हैं.

झारखंड राज्य का प्रशासनिक सेटअप

राज्य प्रशासन से जुड़े किसी भी काम के लिए आप ऑफिशियल साइट पर लॉग इन कर सकते हैं.

प्रमंडल

झारखंड राज्य में कुछ कुल 5 प्रमंडल हैं:

संथाल परगना, उत्तरी छोटानागपुर, पलामू, दक्षिणी छोटानागपुर और कोल्हन.

1. संथाल परगना प्रमंडल: संथाल परगना प्रमंडल का मुख्यालय दुमका है.
संथाल परगना प्रमंडल के अंतर्गत कुल 6 जिले आते हैं: देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुर, गोड्डा और साहिबगंज.

2. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का मुख्यालय हजारीबाग है.
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत कुल 7 जिले आते हैं: हजारीबाग, कोडरमा, गिरीडीह, धनबाद, बोकारो और चतरा.

3. पलामू प्रमंडल: पलामू प्रमंडल का मुख्यालय मेदिनीनगर है.
पलामू प्रमंडल के अंतर्गत कुल 3 जिले आते हैं: पलामू, गढ़वा और लातेहार.

4. दक्षिणी छोटानागपुर: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का मुख्यालय रांची है.
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत कुल 5 जिले आते हैं: रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी.

5. कोल्हान प्रमंडल: कोल्हान प्रमंडल का मुख्यालय चाईबासा है.
कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत कुल 3 जिले आते हैं: पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम.

अनुमंडल, प्रखंड और गांव

जनगणना 2011 के अनुसार,
 अनुमंडलों की संख्या : 38
 प्रखंडों की संख्या : 260
 गांव की संख्या : 32620

झारखण्ड की जनसंख्या

अधिकारी की जनगणना 2011 के अनुसार,
कुल जनसंख्या : 3.3 करोड़
पुरुष : 1.69 करोड़
महिला : 1.60 करोड़
जनसंख्या वृद्धि (दशकीय) : 22.42%

जनसंख्या घनत्व (प्रति वर्ग किलोमीटर) : 414
भारत की जनसंख्या में अनुपात : 2.72%
लिंग अनुपात (महिलाएं प्रति 1000 पुरुष) : ९४८

औसत साक्षरता : 66.41%
पुरुष साक्षरता : 76.84%
महिला साक्षरता : 55.42%

शहरी और ग्रामीण जनसंख्या
शहरी जनसंख्या : 24.05%
ग्रामीण जनसंख्या : 75.95%

झारखंड राज्य भाषाएं और रिलिजन

भाषाएं
झारखंड राज्य में  बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएं हैं: हिंदी, संथाली, बंगाली, उर्दू , हो , मुंडारी कुरुख , उड़िया और मैथिली.

 धर्म
आधिकारिक  जनगणना 2011 के अनुसार झारखंड एक हिंदू बहुसंख्यक राज्य है. राज्य में हिंदुओं की जनसंख्या 67.83% है, मुस्लिमों की आबादी 14.53% है और सरना धर्म मानने वालों की संख्या 12.84% है. अन्य धर्मों की बात करें तो राज्य में ईसाई 4.30%, सिख 0.22%, बौद्ध 0.03% और जैन 0.05% हैं.

नोट: सरना धर्म का अर्थ होता है जंगल का धर्म. यह झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार ,मध्य प्रदेश ,महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में रहने वाले आदिवासियों जनजातियों का आदि धर्म है.

निर्वाचन क्षेत्र

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या : 14
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या : 81

झारखण्ड राज्य में दर्शनीय स्थल

झारखंड राज्य में धार्मिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और  प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कई दर्शनीय स्थल हैं.

धार्मिक पर्यटन

झारखंड राज्य में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों की सूची नीचे दी गई है:

बैजनाथ धाम देवघर
बैजनाथ धाम देवघर, झारखण्ड

1. बाबा बैद्यनाथ मंदिर , देवघर
2. बासुकीनाथ धाम
3. मां छिन्नमस्तिका देवी मंदिर, रामगढ़
4. हरिहर धाम, गिरीडीह
5. सूर्य मंदिर, गिरीडीह
6. मां उग्रतारा मंदिर, लातेहार
7. पहाड़ी मंदिर, रांची हिल
8. देउड़ी मंदिर, तमार
9. जगन्नाथ मंदिर, धुर्वा ,रांचीङ
10. पारसनाथ, गिरीडीह
11. तपोवन हिल, देवघर
12. मां भद्रकाली मंदिर, चतरा
13. नौलखा मंदिर, देवघर

जलप्रपात

झारखण्ड राज्य में कई सुंदर जलप्रपात है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. राज्य में स्थित प्रमुख जलप्रपातों की सूची नीचे दी गई है:
1. सीताफल जलप्रपात
2. जोन्हा जलप्रपात
3. लोध झरना
4. लावापानी जलप्रपात
5. हिरनी झरना
6. दशम जलप्रपात
7. हुंडरू झरना
8. भटिंडा झरना
9. उसरी जलप्रपात
10. सूखा बांध झरना
11. मोती झरना

ऐतिहासिक विरासत पर्यटन

1. पलामू किला
2. रातू का किला
3. टैगोर हिल, रांची
4. झारखंड वार मेमोरियल, रांची

पर्यावरण पर्यटन

1. बेतला राष्ट्रीय उद्यान
2. उधवा झील पक्षी अभयारण्य
3. रॉक गार्डन ,रांची
4. हजारीबाग नेशनल पार्क
5. डिमना झील
6. जुबली पार्क, जमशेदपुर
7. डालमा वन्यजीव अभयारण्य
8. जैव विविधता उद्यान ,रांची
9. बिरसा मृग विहार ,कालामाटी

झारखंड कैसे पहुंचे

हवाई मार्ग
झारखंड, हवाई मार्ग से देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है.
प्रमुख हवाई अड्डा : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (IXR),रांची

अन्य हवाई अड्डे : बोकारो एयरपोर्ट, जमशेदपुर एयरपोर्ट, अटल बिहारी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (देवघर), दुमका एयरपोर्ट और धनबाद एयरपोर्ट. लेकिन इन हवाई अड्डों से जयादातर प्राइवेट चार्टर प्लेन ही उड़ान भरती है

रेल मार्ग
झारखंड रेल मार्ग से देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ा हुआ है.

सड़क मार्ग
झारखंड सड़क मार्ग से देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ा हुआ है.
प्रमुख नेशनल हाईवे : 26 , 30 , 31, 32 , 33, 45 ,75 , 78 , 80 , 98 , 99 , 133 , 135 ,135 , 143A ,220 , इत्यादि.

आप झारखंड स्थित विभिन्न शहरों में अपने निजी वाहन , कार या बाइक से भी आ सकते हैं.

Leave a Reply