Sarvan Kumar 13/04/2018
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 10/04/2020 by Sarvan Kumar

आजकल उन्नाव गैंगरेप केस मिडीया में छाया हुआ है. सवालों के घेरे में हैं आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर. रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है.

कौन है कुलदीप सिंह सेंगर

1. कुलदीप सिंह सेंगर लगातार चार बार से विधायक हैं.
2. कुलदीप सिंह सेंगर कभी चुनाव नहीं हारे.
3. चार बार से विधायक रहे सेंगर तीन अलग -अलग निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे हैं.
4. अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कुलदीप सिंह सेंगर ने कांग्रेस से किया था.
5. 2002 में वो कांग्रेस की टिकट पर उन्‍नाव से चुनाव लड़े और जीते.
6. उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर 2007 में BSP में शामिल होने का फैसला किया.
7. 2007 में उन्होने BSP के टिकट पर बांगरमऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीते भी.
8. मायावती से संबंध अच्छे नही होने के कारण उन्‍होंने पार्टी छोड़ दी.
9. BSP छोड़कर सेंगर सपा मे शामिल हो गए.
10. 2012 का विधानसभा चुनाव उन्होने सपा की टिकट पर भंगवत नगर सीट से लड़ा और जीत हासिल की.
11. बाद में हवा का रुख समझते हुये वो साईकल का साथ छोड़ दिया और इस बार उन्होने बीजेपी का दामन थाम लिया.
12. यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव सेंगर ने बीजेपी के टिकट पर से बांगरमऊ से लड़ा और चौथी बार विधायक बनें.
13. विधायक बनने के बाद कुलदीप सिंह सेंगर के संपत्ति में भी काफी इजाफा हुआ. 2007 में चुनावी घोषणा पत्र में उन्होने अपनी संपत्ति 36 लाख बताई थी. 2012 में उनकी संपत्ति एक करोड़ 27 लाख की हो गई थी. वहीं 2017 के चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक, उनकी संपत्ति 2 करोड़ 14 लाख तक पहुंच गई.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading