Ranjeet Bhartiya 11/03/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 11/03/2020 by Sarvan Kumar

नई दिल्ली. कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आखिरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के उपस्थिति में बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया ने कहा, ‘मैं सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद समर्पित करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे अपने परिवार में जगह दी.’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘मेरे जीवन में 2 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहे हैं. 2 तारीख हैं जिन्होंने मेरे जीवन को बदल दिया. पहला दिवस 30 सितंबर 2001, जिस दिन मैंने अपने पूज्य पिताजी को खोया था, वह मेरे जीवन बदलने का दिन था. दूसरा दिवस 10 मार्च 2020, मेरे पिता का 75वां जन्मदिवस, जब मैंने जीवन के इस मोड़ पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया.’

सिंधिया ने आगे कहा कि हमारे जीवन का लक्ष्य जनसेवा होना चाहिए. राजनीति केवल इसी लक्ष्य के पूर्ति का माध्यम होना चाहिए. मेरे स्वर्गीय पिता और मैंने पूरी श्रद्धा के साथ कांग्रेस के माध्यम से मध्य प्रदेश और देश की सेवा करने का प्रयास किया. लेकिन मेरा मन दुखी हुआ. वर्तमान में जो कांग्रेस पार्टी की स्थिति है उसको देखते हुए उस संगठन (कॉन्ग्रेस) के माध्यम से जनसेवा का लक्ष्य संभव नहीं हो पा रहा था. सिंधिया ने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब 2018 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी  तो हमने एक सपना देखा था, लेकिन यह सपना 18 महीने में ही बिखर गया. चाहे किसानों के ऋण माफ करने की बात हो, पिछले फसल का बोनस ना मिलना या ओलावृष्टि से नष्ट हुए फसल आदि का मुआवजा, अब तक नहीं मिल पाया है. मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ गया है. ट्रांसफर उद्योग बन गया है और प्रदेश  माफिया राज चल रहा है। सिंधिया ने आगे कहा कि हमें देश को विकास के रास्ते पर चलाना होगा. मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने मुझे वह मंच प्रदान किया है जिसके माध्यम से हम जनसेवा के लक्ष्य को प्राप्त करें सकेंगे.

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अवसर पर कहा कि हमारे लिए राजमाता सिंधिया जी एक आदर्श है. वह हम सबके लिए एक दृष्टि और दिशा देने वाली नेता रही हैं. आज का दिन हम सब के लिए खुशी का विषय है. इस अवसर पर मैं हमारे वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राजमाता सिंधिया जी को याद करता हूं.राजमाता का भारतीय जन संघ और बीजेपी की स्थापना और विचारधारा बढ़ाने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है. पार्टी के स्थापना के शुरुआती दिनों में उन्होंने हमारी विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया. ज्योतिरादित्य आज अपने ही परिवार में शामिल हो रहे हैं. मैं अपनी ओर से तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं.

 

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading