Ranjeet Bhartiya 04/03/2019
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 06/09/2020 by Sarvan Kumar

’बेगूसराय जिला भारत के बिहार राज्य में स्थित एक जिला है. उत्तर बिहार में आने वाला यह जिला मुंगेर प्रमंडल के अंतर्गत आता है.

बेगूसराय जिला का इतिहास

नामकरण
भागलपुर की बेगम तीर्थ यात्रा के लिए  गंगा नदी के किनारे  आती थी. वे इस जगह पर करीब 1 महीने रूकती थी.  यह जगह अभी सिमरिया घाट के नाम से जाना जाता है. इस जगह को काफी पवित्र माना जाता है. यही वजह है  की जिले का नाम नाम बेगम (रानी) + सराय (सराय) से बेगूसराय पड़ा.

गठन
1870 ईस्वी में बेगूसराय को मुंगेर जिले के एक अनुमंडल के रूप में स्थापित किया गया था. 1972 में इसे मुंगेर जिला से अलग करके एक स्वतंत्र जिला बनाया गया.

बेगूसराय की भौगोलिक स्थिति

बाउंड्री (चौहद्दी)
बेगूसराय जिला गंगा के उत्तरी किनारे पर स्थित है.
उत्तर में – समस्तीपुर जिला
दक्षिण में – गंगा नदी और लखीसराय जिला
पूर्व में – खगड़िया और मुंगेर जिला
पश्चिम में – समस्तीपुर और पटना जिला

क्षेत्रफल
बेगूसराय जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 1918 वर्ग किलोमीटर है.

प्रमुख नदियां : गंगा और कमला

अर्थव्यवस्था- कृषि ,उद्योग और उत्पाद

बेगुसराय जिले की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है. जिले में उगाये जाने वाले प्रमुख फसल हैं: धान ,उड़द ,अरहर, मसूर, गेहूं ,मक्का , मटर , तिसी, सरसों और सूरजमुखी. यहाँँ  उगाए जाने वाले प्रमुख नगदी फसल हैं: तिलहन, तंबाकू, जूट, आलू, टमाटर और लाल मिर्च. जिले में उगाए जाने वाले प्रमुख फल हैं: लीची, आम अमरूद और केला.

उद्योग
जिले में सहायक उद्योग मौजूद है. वर्तमान में यहां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) का तेल शोधक कारखाना , बरौनी थर्मल पावर स्टेशन (BTPS) और बरौनी सुधा डेयरी प्रमुख उद्योग हैं, जो यहां के लोगों को रोजगार प्रदान करते हैं. यहां हिंदुस्तान फर्टिलाइजर लिमिटेड का पुनः निर्माण कार्य चालू है.

 बेगूसराय जिला का प्रशासनिक सेटअप

प्रमंडल: मुंगेर
अनुमंडल:

बेगुसराय जिले को 5 अनुमंडलों में बांटा गया है- बेगूसराय, बालिया, तेघरा, मंझौल और बखरी.

प्रखंड: बेगुसराय जिले को कुल 18 प्रखंडों में बांटा गया है.

बेगूसराय अनुमंडल को कुल 5 प्रखंडों में बांटा गया है: बेगूसराय, बरौनी, मातिहानी, बीरपुर और समहो आखा कुढा.

बालिया अनुमंडल को 3 प्रखंडों में में बांटा गया है: बलिया, डंडारी और साहेबपुर कमल.

तेघरा अनुमंडल को 4 प्रखंडों में में बांटा गया है: तेघरा, बछवारा, भगवानपुर और मंसूरचक.

मंझौल अनुमंडल को कुल 3 प्रखंडों में बांटा गया है: चेरिया बरियारपुर, छोडाही और खुदाबंदपुर

बखरी अनुमंडल में कुल 3 प्रखंड है: बखारी , गढ़पुरा और नोकोठी.

ग्राम पंचायतों की संख्या: 229
कुल गांवों की संख्या: 1229

निर्वाचन क्षेत्र

बेगुसराय जिले के अंदर अंतर्गत 1 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं.

लोकसभा
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या: 1 , बेगूसराय

विधानसभा
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 7 : चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघरा , मटिहानी, साहबपुर कमल, बेगूसराय और बखरी.

बेगूसराय  जिले की डेमोग्राफी( जनसांख्यिकी)
2011 की आधिकारिक जनगणना के अनुसार,
कुल जनसंख्या : 29.71 लाख
पुरुष : 15.67 लाख
महिला: 14.02 लाख

जनसंख्या वृद्धि (दशाकीय): 26.44%
जनसंख्या घनत्व (प्रति वर्ग किलोमीटर): 1549
बिहार की जनसंख्या में अनुपात: 2.85%
लिंगानुपात (महिलाएं प्रति 1000 पुरुष) : 895

औसत साक्षरता: 63.87%
पुरुष साक्षरता : 71.58%
महिला साक्षरता: 55.21%

शहरी और ग्रामीण जनसंख्या
शहरी जनसंख्या: 19.18%
ग्रामीण जनसंख्या: 80.72%

धर्म

अधिकारिक जनगणना 2011 के अनुसार, बेगुसराय एक हिंदू बहुसंख्यक जिला है. जिले में हिंदुओं की जनसंख्या 85.99% है, जबकि मुस्लिमों की आबादी 13.71% है. अन्य धर्म की बात करें तो जिले में ईसाई 0.07%, सिख 0.01% , बौद्ध 0.01%और जैन 0.01% हैं.

बेगूसराय जिले के पर्यटन स्थल

जयमंगला गढ़
जयमंगला गढ़ बेगूसराय जिला मुख्यालय से 21 किलोमीटर दूरी पर बेगूसराय-हसनपुर मुख्य राजमार्ग पर स्थित है. पाल राजवंश काल से संबंधित प्राचीन जय मंगला माता का मंदिर मुख्य सड़क से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित है. चंडी मंगला देवी की मूर्ति काले रंग से बना है. मंदिर चारों और से कांवर झील से घिरा हुआ है.

कांवर झील
बेगूसराय जिले में स्थित कांवर झील एशिया का सबसे बड़ा शुद्ध जल का झील और पक्षी अभयारण्य (बर्ड सेंचुरी) है. सर्दी के मौसम में यहां 59 प्रकार के विदेशी पक्षी और 107 प्रकार के देसी पक्षी देखे जा सकते हैं.

नौलखा मंदिर
नौलखा मंदिर बेगूसराय जिले के बिशनपुर में स्थित है. इस प्रसिद्ध मंदिर का निर्माण 1953 में संत महावीर दास ने करवाया था.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL)
इस तेल शोधक कारखाने को 1964 में रूस और रोमानिया के सहयोग से बनाया गया था.

सिमरिया
सिमरिया बेगूसराय के दक्षिण-पूर्व सीमा पर स्थित एक गांव है. यह राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म स्थल है. कार्तिक के महीने में यहां प्रसिद्ध सिमरिया मेला लगता है और यह स्थान आस्था का केंद्र बन जाता है.

बेगूसराय कैसे पहुंचे?

हवाई मार्ग
बेगुसराय में कोई हवाई अड्डा नहीं है. निकटतम हवाई अड्डा: जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट (Code: PAT) बेगुसराय जिले से लगभग 127 किलोमीटर दूर पटना में स्थित है.

रेल मार्ग
रेल मार्ग से आप आसानी से बेगुसराय आ सकते हैं . देश के अन्य प्रमुख शहरों से बेगुसराय के लिए नियमित ट्रेन चलती है. नजदीकी रेलवे स्टेशन: बेगुसराय रेलवे स्टेशन (BJS) और बरौनी जंक्शन (BJU)

सड़क मार्ग
बेगुसराय राज्य और देश के प्रमुख नगरों से शहरों से सड़क मार्ग से अच्छे से जुड़ा हुआ है. आप यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 322 और राष्ट्रीय राजमार्ग 122 से पहुंच सकते हैं. आप चाहे तो अपने निजी वाहन कार या बाइक से भी यहां आ सकते हैं.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading