Ranjeet Bhartiya 23/03/2019
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 06/09/2020 by Sarvan Kumar

भोजपुर जिला 1857 के महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह के लिए जाना जाता है. 1857  संग्राम ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे.इस संग्राम में मुख्य भूमिका निभाने वालों में से वीर कुंवर सिंह भी एक थे. इनका जन्म इस जिले में पड़ने वाले  जगदीशपुर गांव में हुआ था.भोजपुर भारत के बिहार राज्य में स्थित एक जिला है.पश्चिम बिहार में आने वाला यह जिला पटना प्रमंडल के अंतर्गत आता है. आरा भोजपुर जिले का मुख्यालय है.भोजपुर जिले में कितने ब्लॉक है? कितनी जनसंख्या है? आइए जानते हैं भोजपुर जिले की पूरी जानकारी.

भोजपुर जिला कब बना

1972 में एक स्वतंत्र जिले के रूप में अस्तित्व में आने से पहले भोजपुर भूतपूर्व शाहाबाद जिले का हिस्सा था. 1972 में शाहाबाद जिले को दो भागों में बांटा गया- भोजपुर और रोहतास.

भोजपुर जिला की भौगोलिक स्थिति

बाउंड्री (चौहद्दी)
उत्तर में – सारण और उत्तर प्रदेश का बलिया जिला
दक्षिण में – अरवल और रोहतास जिला
पूर्व मेंपटना जिला
पश्चिम मेंबक्सर और रोहतास जिला

क्षेत्रफल
इस  जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 2395 वर्ग किलोमीटर है.

प्रमुख नदियां : गंगा और सोन
गंगा नदी, जिला के उत्तरी सीमा से बहती है. सोन नदी भोजपुर के उत्तरी और पूर्वी सीमा से होकर बहती है. येे नदी पटना जिले के मनेर के पास गंगा से मिल जाती है.

अर्थव्यवस्था- कृषि ,उद्योग और उत्पाद

जिले की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है.
यहां पर उगाए जाने वाले प्रमुख फसल हैं: धान, गेहूं, मक्का, जौ, चना, मटर, मसाले, सब्जियां और ईख.

उद्योग
जिले में बड़े उद्योगों का अभाव है. यहाँँ  छोटे-मोटे उद्योग  स्थित हैं, जैसे राइस मिल, तेल मिल, इत्यादि.

प्रशासनिक सेटअप

भोजपुर जिले के डीएम कौन है?

प्रमंडल: पटना
प्रशासनिक सहूलियत के लिए इस जिले को 3 अनुमंडलों और 14 प्रखंडों में बांटा गया है.

अनुमंडल: भोजपुर जिले के अंतर्गत कुल 3 अनुमंडल हैं: आरा सदर, जगदीशपुर और पीरो.

प्रखंड: भोजपुर जिले के अंतर्गत कुल 14 प्रखंड हैं.

आरा सदर अनुमंडल के अंतर्गत कुल 8 प्रखंड आते हैं: आरा, आगिआँव, बड़हरा, कोइलवर , उदवंतनगर, संदेश, सहार और गड़हनी.

पीरो अनुमंडल के अंतर्गत कुल 3 प्रखंड आते हैं: पीरो, चरपोखरी और तरारी.

जगदीशपुर अनुमंडल के अंतर्गत कुल 3 प्रखंड आते हैं: जगदीशपुर , बिहिया और शाहपुर.

पुलिस थानों की संख्या : 36

नगर निगम की संख्या : 1
ग्राम पंचायतों की संख्या: 228
कुल गांवों की संख्या: 1209

निर्वाचन क्षेत्र
भोजपुर जिले के अंतर्गत 1 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र और 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं.

लोक सभा
लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या :1 ,आरा

विधानसभा
भोजपुर जिले के अंतर्गत कुल 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं: संदेश, बड़हरा, आरा , आगिआँव
तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर.

भोजपुर  जिला की  डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी)

2011 की आधिकारिक जनगणना के अनुसार,
कुल जनसंख्या : 27.28 लाख
पुरुष : 14.30 लाख
महिला: 12.98 लाख

जनसंख्या वृद्धि (दशकीय) : 21.63%
जनसंख्या घनत्व (प्रति वर्ग किलोमीटर) : 1139
बिहार की जनसंख्या में अनुपात : 2.62%
लिंगानुपात (महिलाएं प्रति 1000 पुरुष) : 907

औसत साक्षरता: 70.47%
पुरुष साक्षरता : 81.74%
महिला साक्षरता: 58.03%

शहरी और ग्रामीण जनसंख्या
शहरी जनसंख्या : 14.29%
ग्रामीण जनसंख्या: 85.71%

भोजपुर जिला में विभिन्न धर्मों के मानने वाले लोग

अधिकारिक जनगणना 2011 के अनुसार, भोजपुर एक हिंदू बहुसंख्यक जिला है. जिले में हिंदुओं की जनसंख्या 92.30% है, जबकि मुस्लिमों की आबादी 7.25% है.अन्य धर्मो की बात करें तो जिले में ईसाई 0.08%, सिख 0.02%, बौद्ध 0.02% और जैन 0.05% हैं.

भोजपुर जिला में दर्शनीय  स्थल

सूर्य मंदिर , तरारी

यह प्रसिद्ध सूर्य मंदिर तरारी प्रखंड के देवगांव में स्थित है. यह मंदिर चौदहवीं शताब्दी या उससे पूर्व का बनाया जाता है.

वीर कुंवर सिंह किला, जगदीशपुर

1857 क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का यह किला जगदीशपुर में स्थित है.

महाराजा कॉलेज

महाराजा कॉलेज, भोजपुर जिले का एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है.

चतुर्भुज नारायण मंदिर

यह मंदिर लक्ष्मी नारायण का  प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर है.यह पीरो प्रखंड के चतुर्भुज ग्राम में स्थित है.

सती शिरोमणि महथिन माई मंदिर

यह प्रसिद्ध मंदिर भोजपुर जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर बिहिया में स्थित है.

जगदंबा मंदिर

मां जगदंबा का यह प्राचीन मंदिर चरपोखरी प्रखंड के मुकुंदपुर गांव में स्थित है.

महामाया मंदिर

यह प्रसिद्ध मंदिर जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर सहार प्रखंड के पीपरा गांव में स्थित है. कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण मुगल काल में किया गया था.

पयहारी जी आश्रम

यह आश्रम सहार प्रखंड के धर्मपुर गांव में स्थित है.

कुर्वा शिव

शाहपुर प्रखंड के बिलौती रोड पर यह मंदिर स्थित है. इसका संबंध बाणासुर से बताया जाता है.

अरण्य देवी मंदिर

यह प्रसिद्ध मंदिर भोजपुर जिले के मुख्यालय आरा के शीश महल चौक के, उत्तर-पूर्व छोर पर स्थित है. कहा जाता है कि उक्त स्थल पर प्राचीन काल में आदि शक्ति की प्रतिमा थी. इस मंदिर के चारों तरफ वन थे. इस मंदिर का संबंध महाभारत और रामायण काल से बताया जाता है. ऐसी मान्यता है कि वनवास के क्रम में पांडव आरा में ठहरे थे और उन्होंने यहां पर आदि शक्ति की पूजा की थी. देवी ने धर्मराज युधिष्ठिर को सपने में संकेत दिया था कि वह यहां पर अरुण देवी की प्रतिमा स्थापित करें. युधिष्ठिर ने यहां पर मां देवी की प्रतिमा को स्थापित किया. दूसरी मान्यता यह है कि धनुष यज्ञ के लिए जनकपुर जाने के क्रम में यहां पर भगवान राम लक्ष्मण और उनके गुरु विश्वामित्र ने अरण्य देवी की पूजा की थी.

जगदीशपुर

भोजपुर जिले के जगदीशपुर गांव में वीर कुंवर सिंह का जन्म हुआ था. वीर कुमार सिंह सन 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे.

भोजपुर कैसे पहुचे कैसे?

हवाई मार्ग
भोजपुर जिले का अपना हवाई अड्डा नहीं है. निकटतम हवाई अड्डा: पटना एयरपोर्ट (PAT) आरा से 53 किलोमीटर की दूरी पर पटना में स्थित है. दूसरा नजदीकी हवाई अड्डा: गया एयरपोर्ट (GAY) ; आरा से 89 किलोमीटर दूर गया में स्थित है.

रेल मार्ग
रेल मार्ग से आप आसानी से भोजपुर आ सकते हैं . देश के अन्य प्रमुख शहरों से भोजपुर के लिए नियमित ट्रेन चलती है. नजदीकी रेलवे स्टेशन: आरा जंक्शन (ARA).

सड़क मार्ग
भोजपुर, राज्य और देश के प्रमुख नगरों से शहरों से सड़क मार्ग से अच्छे से जुड़ा हुआ है. आप चाहे तो अपने निजी वाहन कार या बाइक से भी यहां आ सकते हैं.

1 thought on “वीर कुंवर सिंह नगरी भोजपुर जिला की पूरी जानकारी

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading