Ranjeet Bhartiya 21/02/2019
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 06/09/2020 by Sarvan Kumar

सुपौल जिला भारत के बिहार राज्य में स्थित एक जिला है. उत्तरी बिहार में आने वाला यह जिला कोसी प्रमंडल के अंतर्गत आता है.

गठन
पहले सुपौल जिला सहरसा जिले का हिस्सा था. मार्च 14 , 1991 में इसे सहरसा जिले से अलग करके एक स्वतंत्र जिला बनाया गया.

सुपौल जिला की भौगोलिक स्थिति

क्षेत्रफल
सुपौल जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 2425 वर्ग किलोमीटर है.

बाउंड्री (चौहद्दी)
उत्तर में-नेपाल
दक्षिण में- मधेपुरा और सहरसा जिला
पूर्व में –अररिया
पश्चिम में-मधुबनी जिला

प्रमुख नदियां – कोशी

अर्थव्यवस्था- कृषि और उत्पाद

कृषि जिले के लोगों का मुख्य व्यवसाय है. जिले की मिट्टी बहुत उपजाऊ और कृषि के अनुकूल है . यहां पर उगाए जाने वाले प्रमुख फसल हैं- धान, गेहूं, मकई, सरसों, दाल और ज्वार.

सुपौल जिला का प्रशासनिक सेटअप

सुपौल जिला के वर्तमान अधिकारी 

प्रमंडल :कोसी
प्रशासनिक सहूलियत के लिए जिले को 4 अनुमंडलों , 11 प्रखंडों और 11 अंचलों में बांटा गया है.

अनुमंडल: सुपौल जिले को 4 अनुमंडल में बांटा गया है- सुपौल सदर, त्रिवेणीगंज, बीरपुर और निर्मली.

प्रखंड: सुपौल जिले को 11 प्रखंडों में बांटा गया है.

सुपौल सदर अनुमंडल में कुल चार प्रखंड हैं: सुपौल, किशनपुर, सरायगढ़ -भपटियाही और पिपरा.
त्रिवेणीगंज अनुमंडल में कुल 2 ब्लॉक हैं: त्रिवेणीगंज और छातापुर.
वीरपुर अनुमंडल में कुल 3 प्रखंड हैं: बसंतपुर, राघोपुर और प्रतापगंज.
निर्मली अनुमंडल में कुल 2 प्रखंड हैं: निर्मली और मरौना .

पुलिस थानों की संख्या : 20
नगर पालिका की संख्या : 1
ग्राम पंचायतों की संख्या : 181
गांवों की संख्या : 556

निर्वाचन क्षेत्र

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या: 1 , सुपौल
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या: 5 , सुपौल, पिपरा, निर्मली, छातापुर और त्रिवेणीगंज.

सुपौल जिला की डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी)

आधिकारिक जनगणना 2011 के अनुसार,
कुल जनसंख्या: 22.29 लाख
पुरुष : 11.55 लाख
महिला : 10.73 लाख
जनसंख्या वृद्धि (दशकीय) : 28.66%
जनसंख्या घनत्व (प्रति वर्ग किलोमीटर): 919
बिहार की जनसंख्या में अनुपात : 2.14%
लिंग अनुपात (महिलाएं प्रति 1000 पुरुष) : 929

औसत साक्षरता : 57.67%
पुरुष साक्षरता : 69.62%
महिला साक्षरता : 44.77%

शहरी और ग्रामीण जनसंख्या
शहरी जनसंख्या : 4.74%
ग्रामीण जनसंख्या : 95.26%

धर्म

आधिकारिक की जनगणना 2011 के अनुसार, सुपौल एक हिंदू बहुसंख्यक जिला है. जिले में 81.20% हिंदू है. मुस्लिमों की जनसंख्या 18.36% है. अन्य धर्मों की बात करें तो जिले में ईसाई 0.17%, सिख 0.01%, बौद्ध 0.01% और जैन 0.02% है.

सुपौल जिला के पर्यटन स्थल

धरहरा
धरहरा यहां का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. यह गांव 2010 में तब सुर्खियों में आया जब कहा गया कि किसी परिवार में लड़की पैदा होने पर यहां 10 पेड़ लगाए जाते हैं. यहां पर वृक्षारोपण पीढ़ियों से चला आ रहा है. यहां ज्यादातर आम और लीची के पेड़ लगाए जाते हैं.

विष्णु मंदिर
भगवान विष्णु के इस मंदिर में देश के विभिन्न भागों से भक्तजन पूजा करने आते हैं. भगवान विष्णु को हरी और नारायण नाम से भी जाना जाता है. उन्हें सर्वोच्च भगवान के रूप में दर्शाया गया है.

तिनतोलिया
मां काली को समर्पित इस मंदिर में देश के विभिन्न भागों से भक्त पूजा अर्चना करने आते हैं. माता काली शक्ति , बदलाव और समय की देवी हैं. देवी काली को भगवान शिव के पत्नी के रूप में दर्शाया गया है. भगवान शिव देवी काली का क्रोध शांत करने के लिए उनके पैर में उनके मार्ग में लेट जाते हैं.

कोसी नदी
यहां का एक लोकप्रिय स्पॉट है. कोसी नदी बिहार और नेपाल के बीच बहती है.
यहां कई पॉपुलर पिकनिक स्पॉट हैं, जैसे -बिवा नेशनल पार्क, कोशी हाई डैम, कटिया पावर प्रोजेक्ट, लाटोना चर्च और अज़गीबी काली मंदिर आदि.

कपिलेश्वर मंदिर
महादेव को समर्पित यह सुपौल का ऐतिहासिक मंदिर है. मंदिर के बाहर एक बहुत बड़ा तालाब है. जिसके जल को शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है. महाशिवरात्रि के दौरान यहां पर बिहार के अन्य जिलों और पड़ोसी देश नेपाल से भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं.

हनुमान मंदिर
हनुमान जी को समर्पित यह मंदिर सुपौल के मध्य में है. मंदिर के दीवारों पर सुंदर नक्काशी की गई है जो दूर-दूर के श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है.

सुपौल कैसे पहुंचे

हवाई मार्ग
निकटतम हवाई अड्डा : लोकनायक जयप्रकाश हवाई अड्डा . यह हवाई अड्डा लगभग 253 किलोमीटर दूर पटना में स्थित है.

रेल मार्ग
निकटतम रेलवे स्टेशन -सुपौल रेलवे स्टेशन (SOU)

सड़क मार्ग
सुपौल जिला  ससक मार्ग से बिहार की राजधानी पटना और अन्य देश के विभिन्न जगहों से जुड़ा हुआ है. आप चाहे तो यहां अपने निजी वाहन कार या बाइक से भी आ सकते हैं.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading