Last Updated on 27/02/2024 by Sarvan Kumar
पिछले कुछ महीनों में ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं जहां मुस्लिम समुदाय की लड़की ने तीन तलाक और हलाला के डर से हिंदू धर्म अपना लिया है और हिंदू लड़के से शादी कर ली है. ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है बरेली में, जहां सोनम सिद्दीकी नाम की एक मुस्लिम युवती ने तीन तलाक और हलाला के डर से सनातन धर्म अपना लिया है और विष्णु नाम के हिंदू लड़के से शादी कर ली है. आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं.
जानकारी के मुताबिक, यह मामला देवरनिया थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव का बताया जा रहा है. मुस्लिम युवती का नाम सोनम सिद्दीकी है और उसकी उम्र 26 साल है. सोनम सिद्दीकी ने अपने बॉयफ्रेंड विष्णु मौर्य का धर्म परिवर्तन कर मंदिर में शादी कर ली है. मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला बनाकर जीवन भर साथ रहने का वचन लिया है। सनातन धर्म अपनाने के बाद सोनम ने अपना नाम बदलकर लक्ष्मी रख लिया है. सोनम का कहना है कि उसे हलाला और तीन तलाक जैसी प्रथाओं से नफरत है. वह और विष्णु मौर्य एक-दूसरे को 12 साल से जानते हैं. परिवार वाले उसकी शादी दूसरी जगह कर रहे थे. इसीलिए उसने सनातन धर्म अपना कर विष्णु से शादी कर ली है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विष्णु मौर्या देवरनिया थाना क्षेत्र के गिरधरपुर का रहने वाला है और वह कीटनाशक की दुकान चलाता है. विष्णु ने बताया है कि उनकी और सोनम सिद्दीकी की मुलाकात 12 साल पहले हुई थी. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों की बातचीत फोन और सोशल मीडिया के जरिए होती रहती थी. जब सोनम बालिग हो गईं तो उसने शादी करने की इच्छा जताई. इसलिए दोनों ने मंदिर में शादी करने का फैसला किया. सोनम ने बताया कि उन्हें तीन तलाक और हलाला से हमेशा डर लगता था. भगवान राम के प्रति उनकी सदैव आस्था रही है. दोनों ने बताया कि वे रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम जायेंगे.
सोनम ने बताया है कि उनके परिवार वाले इस शादी से काफी नाराज हैं। उसके परिवार वाले लगातार उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. लेकिन वह किसी भी कीमत पर विष्णु को नहीं छोड़ सकती. सोनम ने कहा है कि वह जल्द ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलेंगी और अपने और विष्णु के लिए सुरक्षा की गुहार लगाएंगी।
References:
•https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/bareilly/bareilly-news-muslim-girl-marry-with-hindu-boy-after-conversion/articleshow/107997364.cms
•https://www.patrika.com/bareilly-news/sonam-returns-home-as-lakshmi-gets-married-to-vishnu-will-now-go-to-8743631/
