Sarvan Kumar 11/11/2020

Last Updated on 11/11/2020 by Sarvan Kumar

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2020: बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बनने जा रही है। बिहार की 243 सीटों पर हुए चुनाव में NDA ने 125 सीटेें जीतकर अपनी सत्ता बचाने में कामयाब हो गयी है। राष्ट्रीय  जनता दल के महागठबंधन को 110 सीटेें ही मिली और वह बहुमत से कुछ सीटें पीछे रह गयी। आपको बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए कम से कम 122 सीटों की जरूरत होती है। आंकड़ों की बात करें तो 75 सीटेें जीतकर RJD सबसे बड़ी पार्टी के रूप मे उभरी है। दुसरे नंबर पर Bjp है जिसे 74 सीटेें मिली है। JDU को 43, कांग्रेस को 19, Left को 16, LJP को 1, VIP को 4, AIMIM को 5 ,HAM को 4, एक सीट बसपा और एक सीट निर्दलीय को गया है।

पार्टी 

सीटें

RJD 75
BJP 74
JDU 43
Congress 19
Left 16
AIMIM 5
HAM 4
VIP 4
LJP 1
BSP 1
Independent  1

कल बिहार विधान सभा 2020 चुनाव परिणाम का रोमांच अपने चरम पर था। कभी NDA तो कभी महागठबंधन बढ़त बनाते दिख रहे थे। सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो रुझानों में महागठबंधन जीतती हुई दिखाई दे रही थी पर बाद में एनडीए ने अपनी रफ्तार पकड़ी और थोड़े अंतर से महागठबंधन से आगे निकल गई। कोरोना महामारी के कारण मतगणना प्रक्रिया धीरे रही और रात 3-4 बजे के बाद ही फाइनल परिणाम आ सका।

कुछ एग्जिट पोल को छोड़कर ज्यादातर एग्जिट गलत साबित हुए। एग्जिट पोल से गदगदाए तेजस्वी यादव का 2020 में मुख्यमंत्री बनने का सपना, सपना ही रह गया।

लोक जनशक्ति पार्टी के लिए बिहार विधान सभा चुनाव 2020 काफी बुरा रहा पूरे दिन एलजेपी अपना खाता खोलते हुए भी नहीं दिखाई दे रही थी पर बाद में उसने एक सीट पर अपनी जीत दर्ज की। चिराग पासवान ने NDA का खेल बिगड़ाने में कोई कसर नही छोड़ी और वोट कटवा बनकर JDU को कई सीटों का नुकसान करा दिया।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने पांच सीटें जीतकर सबको हैरान कर दिया। इसका खमियाजा RJD को भुगतना पड़ा। जो सीटें RJD के खाते में जा सकती थी वो AIMIM को चली गयी।

सबसे बुरा हाल रहा उपेन्द्र कुशवाहा के RLSP और पप्पू यादव के JAP का दोनों पार्टी अपना खाता भी नही खोल पायी।

 

Leave a Reply