Sarvan Kumar 15/10/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 15/10/2020 by Sarvan Kumar

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा- एक वैज्ञानिक और राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्र के विकास के लिए अपने अमिट योगदान के लिए देश उन्हें कभी नहीं भूलेगा
2. बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 67,735 नए मामले सामने आए हैं. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 73,07,097 हो गई है. वहीं, 680 लोगों की मौत के बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 1,11,266 हो गया है. भारत में अब कोरोना के ऐक्टिव मामलों की संख्या 8,12,390 है, जबकि कुल 63,83,441 लोग ठीक हो चुके हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
3. BARC ने फर्जी टीआरपी घोटाले के बाद न्यूज़ चैनलों की रेटिंग को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है.
4. हैदराबाद और तेलंगाना के विभिन्न स्थानों पर राहत अभियान जारी है. राज्य में भारी वर्षा के कारण निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है जिससे संपत्ति और खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है.
5. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 9 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसियों ने कथित रूप से बलात्कार किया: पुलिस
6. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कैंपेन का शुरुआत किया. लोगों से ट्रैफिक सिग्नल पर इंतजार करते हुए अपने वाहनों को बंद करने का आग्रह किया.
7. पराली जलाने से दिल्ली में केवल 4-5% वायु प्रदूषण, बाकी स्थानीय कारक यहां वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है: पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
8. समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
9. दिल्ली में कल कोरोना के 3324 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 3,17,548 हो गई है. वहीं, 44 मरीजों के मौत के बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 5898 हो गया है.
10. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के स्पीकर विपिन सिंह परमार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
11. पंजाब सरकार ने राज्य सिविल सेवाओं, बोर्डो और निगमों के लिए सीधी भर्ती में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को मंजूरी दी.
12. उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा देना चाहिए: कांग्रेस
13. झांसी जिला प्रशासन ने हॉस्टल में नाबालिग से बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किए गए 8 कॉलेज छात्रों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार से एनएसए लगाने की सिफारिश की.
14. बीएसएफ ने पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास अंतरराष्ट्रीय बाजार में 45 करोड़ मूल्य रुपए मूल्य की 9 किलोग्राम हेरोइन बरामद की
13. कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय तक बंद रहने के बाद एक नंबर को कक्षा 10 और 12 के लिए उत्तराखंड में स्कूल फिर से खुलेंगे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक
14. इस साल सितंबर में कुल 39.43 लाख डोमेस्टिक यात्रियों ने हवाई जहाज से यात्रा की जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 66% कम है DGCA
15. असम सरकार ने सभी सरकारी मदरसों को बंद किया. शिक्षा मंत्री बिस्वा शर्मा बोले- राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी मदरसों को स्कूल में बदला जाएगा. धार्मिक शिक्षा देना हमारा काम नहीं है.
16. कांग्रेस नेता उदित राज ने उठाया कुंभ मेले पर सवाल, पूछा- सरकारी धन से हिंदू धर्म का प्रचार क्यों? क्या उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रयागराज के कुंभ मेले में 42 सौ करोड़ रुपए खर्च किए जाने चाहिए थे?
17. तेजस्वी यादव ने बुधवार को राघोपुर से नामांकन किया. हलफनामे में तेजस्वी यादव के पास करीब 6 करोड़ की संपत्ति है. इसे लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने उन पर निशाना साधते हुए कहा है कि तेजस्वी 5.88 करोड़ के मालिक हैं. बिना नौकरी तेजस्वी ने इतनी संपत्ति कैसे बनाई है?
18. पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल सरकार पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बांग्लादेश से शूटर्स मंगवा कर हत्या करवाई जा रही है
19. नीतीश कुमार का सत्ता से बेदखल होना जरूरी. चुनाव के बाद बीजेपी और एलजीपी मिलकर सरकार बनाएगी: चिराग पासवान
20. इंडियन प्रीमियर लीग कल दुबई में खेले गए एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से हराया.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading