Last Updated on 20/07/2021 by Sarvan Kumar
Current Affairs 20 July 2021
1. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में बिहार सरकार की राजभाषा विभाग द्वारा डा. फादर कामिल बुल्के पुरस्कार देने की घोषणा की गई है?
A. अनंत विजय
B. स्वाति चक्रवर्ती
C. विनोद कापरी
C. अजीत अंजुम
सही उत्तर: A. अनंत विजय
दैनिक जागरण के एसोसिएट एडिटर अनंत विजय को बिहार सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा डा. फादर कामिल बुल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है. बता दें कि
अनंत विजय को 2 साल पहले सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार स्वर्णकमल से सम्मानित किया जा चुका है.
2. इसमें से कौन विश्वासमत जीत कर आधिकारिक रूप से नेपाल के प्रधानमंत्री बन गए हैं?
A. केपी शर्मा ओली
B. विद्या देवी भंडारी
C. शेर बहादुर देउबा
D. पुष्प कमल दहल
सही उत्तर: C. शेर बहादुर देउबा
शेर बहादुर देउबा 18 जुलाई को विश्वासमत जीत कर आधिकारिक रूप से नेपाल के नए प्रधानमंत्री (Nepal new PM Sher Bahadur Deuba) बन गए हैं. नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष देउबा को 275 सदस्यों के सदन में 165 वोट मिले. उन्हें विश्वासमत प्रस्ताव जीतने के लिए 136 मतों की जरूरत थी.
3. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में राज्यसभा में सदन का उप नेता नियुक्त किया गया है?
A. पीयूष गोयल
B. मुख्तार अब्बास नकवी
C. रविशंकर प्रसाद
D. मीनाक्षी लेखी
सही उत्तर: B. मुख्तार अब्बास नकवी
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा में सदन का उप नेता नियुक्त किया गया है. वह वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का स्थान लेंगे. पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है.
4. इनमें से किसे हाल ही में मिजोरम के नए राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई गई है?
A. डॉ कम्भमपति हरी बाबू
B. बनवारीलाल पुरोहित
C. सत्यदेव नारायण आर्य
D. देवेंद्र कुमार जोशी
सही उत्तर: A. डॉ कम्भमपति हरी बाबू
डॉ कम्भमपति हरी बाबू को मिजोरम के नए राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई गई है. हरी बाबू पी.एस. श्रीधरण पिल्लै का स्थान लेंगे जिन्हें गोवा का राज्यपाल बनाया गया है.
5. प्रवीण जाधव का संबंध किस खेल से हैं?
A. कुश्ती
B. नौकायन
C. निशानेबाजी
D. तीरंदाजी
सही उत्तर: D. तीरंदाजी
भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वह पुरुष रिकर्व (व्यक्तिगत) और पुरुष रिकर्व टीम इवेंट्स में भाग लेंगे.
6. जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस (Pegasus) निम्नलिखित में से किस देश में बनाया गया है?
A. पाकिस्तान
B. इसराइल
C. फ्रांस
D. जर्मनी
सही उत्तर: B. इसराइल
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा जारी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Pegasus स्पाइवेयर के माध्यम से भारत के कई पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, न्यायाधीशों, राजनेताओं और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों का फोन हैक किया गया है. Pegasus स्पाइवेयर इज़रायली कंपनी NSO Group द्वारा डेवलेप किया गया है.
7. अमेरिकी संसद ने निम्नलिखित में से किसे हाल ही में श्रम विभाग का सॉलीसिटर नियुक्त किया है?
A. मीरा हैरिस
B. रीना टंडन
C. सीमा नंदा
D. सिरिशा बंदला
सही उत्तर: C. सीमा नंदा
अमेरिकी सीनेट ने भारतीय अमेरिकी नागरिक अधिकारों की वकील सीमा नंदा को श्रम विभाग का सॉलीसिटर नियुक्त किया है. 48 साल की सीमा नंदा की नियुक्ति सीनेट में 53-46 वोटों से हुई है.
8. निम्नलिखित में से किस राज्य ने हाल ही में ‘मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना’ की शुरुआत की है?
A. राजस्थान
B. गुजरात
C. मध्यप्रदेश
D. छत्तीसगढ़
सही उत्तर: A. राजस्थान
राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना की शुरू की घोषणा की है. इस योजना के तहत प्रदेश के हर किसान परिवार को बिजली के बिल पर 1000 रुपये प्रतिमाह अनुदान सरकार की ओर से दिया जाएगा. यह अनुदान सीधे किसानों के बैंक खाते में आएगा. इस योजना का लाभ इसी साल मई से आए बिजली के बिलों पर लागू होगा. इससे 15 लाख किसानों को फायदा मिलेगा.
