Ranjeet Bhartiya 20/02/2024
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 20/02/2024 by Sarvan Kumar

अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विवादित अभिनेता प्रकाश राज ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिससे हंगामा मच गया है। ‌आपको बता दें कि प्रकाश राज कई बार मोदी सरकार और सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कश्मीर की तुलना फिलिस्तीन से कर दी है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनके बयान की जमकर आलोचना कर रहे हैं। यहां एक महत्वपूर्ण सवाल यह भी उठता है कि क्या प्रकाश राज कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग नहीं मानते हैं? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप में प्रकाश राज को यह कहते सुना जा सकता है, “फिलिस्तीन में जो हो रहा है वह अन्याय है। हमें जो चाहिए वह न्याय है। आप पक्ष नहीं ले सकते। पक्ष लेने का कोई मतलब नहीं है। आप बस उन्हें उनकी जमीन दे दीजिए। बस इतना ही।” वे किस तरह से जीवित रहते हैं यह आपका काम नहीं है। हम बड़ा भाई बनना चाहते हैं। हम कश्मीर का भी बड़ा भाई बनना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।”

सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद हंगामा मच गया और लोग कहने लगे कि यह आदमी दिन-ब-दिन अपनी इज्जत खोता जा रहा है। कई लोग उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य भी कहने लगे जो भारत की अखंडता में विश्वास नहीं रखता और इसलिए कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग नहीं मानता। ‌ यह पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज ने बेतुका बयान दिया हो। प्रकाश राज ने सनातन धर्म को “तनातन धर्म” कहकर मजाक उड़ाया था और सनातन धर्म को डेंगू जैसा बताया था और कहा था कि इसे खत्म करने की जरूरत है। प्रकाश राज को भारत की तरक्की भी पसंद नहीं है और वह भारत के चंद्रयान मिशन 3 का भी मजाक उड़ा चुके हैं।

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading