Last Updated on 14/09/2023 by Sarvan Kumar
पुस्तकों का अपना एक अलग प्राचीन समृद्ध इतिहास होता है। किताबों की दुनिया बेहद दिलचस्प है जहां हर साल अलग-अलग विषयों पर लाखों किताबें लिखी जाती हैं। हर साल दुनिया भर से लोग अपनी रुचि के अनुसार ये किताबें खरीदते हैं और पढ़ते हैं। इसी क्रम में यहां हम जानेंगे कि इन लाखों-करोड़ों किताबों में से दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब कौन सी है। इनमें से सभी पुस्तकों को समान लोकप्रियता और प्रसिद्धि नहीं मिलती है। वहीं, कुछ किताबें पाठकों के दिलों में स्थायी जगह बना लेती हैं, जिन्हें लोग बार-बार पढ़ना पसंद करते हैं। इसी क्रम में यहां हम जानेंगे की दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब कौन है।
सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब कौन है?
इससे पहले कि हम दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब के बारे में जानें, यहां यह प्रासंगिक है कि हम दुनिया की सबसे लोकप्रिय किताबों पर एक नजर डाले लें। दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाले पुस्तकों की सूची में ड्रीम ऑफ़ द रेड चैंबर, एलिस इन वंडरलैंड, द लिटिल प्रिंस, द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स, ए टेल का टू सिटीज, हैरी पॉटर, डॉन क्विक्ज़ोट और कोटेशंस फ्रॉम द वर्क्स ऑफ माओ त्से-तुंग आदि शामिल हैं।
इन किताबों की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दुनिया भर में इन किताबों की 100 मिलियन से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं। इन पुस्तकों में से ‘कोटेशन्स फ्रॉम द वर्क्स ऑफ माओ त्से-तुंग’ की दुनिया भर में 800 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं और यह पुस्तक विश्व स्तर पर सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली पुस्तकों में से एक है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब नहीं है।
आइये अब इस लेख के मुख्य विषय पर आते हैं और जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब कौन सी है। दुनिया में सबसे लोकप्रिय पुस्तकों में बाइबिल और पवित्र कुरान शामिल हैं। किंग जेम्स बाइबल की 2.5 अरब से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं और यह दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताबों की सूची में शामिल हो गई है। लेकिन 3 अरब से अधिक प्रतियां बिकने के साथ, कुरान दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताबों में शीर्ष पर बनी हुई है। कुरान का दुनिया भर में 50 विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया है और इसके लगभग 400 संस्करण हैं।
References:
•https://www.thestatesman.com/books-education/the-most-read-books-in-the-world-number-1-will-surprise-you-1490015015.html
