Ranjeet Bhartiya 04/10/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 04/10/2020 by Sarvan Kumar

हाथरस गैंगरेप और हत्या कांड पर देश भर में गुस्सा है. इस मामले को लेकर राजनीति भी गरमाई हुई है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को लखनऊ पहुंचकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इस मुद्दे पर राजनीति हो रही है. यह सही है कि अत्याचार हो रहे हैं. लेकिन यह अत्याचार मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश सरकार के दौरान भी हुए हैं. दलितों पर  अत्याचार के लिए सबसे बड़ा कारण जातिवाद है. दलित तब तक उत्पीड़ित किए जाते रहेंगे जब तक लोगों के मन में जातिवाद की भावना है.

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान अठावले ने हाथरस गैंगरेप और हत्या कांड को मानवता के लिए धब्बा बताया है. योगी सरकार का बचाव करते हुए उन्होंने कहा है कि मायावती को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगने का अधिकार नहीं है. दलितों के उत्पीड़न पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. दलितों पर सबकी सरकार के दौरान अत्याचार हुए हैं.

अठावले ने आगे कहा कि मायावती सीबीआई जांच की मांग कर रही है, जबकि एसआईटी अभी इस मामले की जांच कर रही है. लेकिन परिवार सीबीआई जांच से इंकार कर रहा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे मामलों में 1 वर्ष के भीतर फांसी की सजा मिलनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार समाप्त करने के लिए उच्च वर्ग को चाहिए कि वह दलितों को अपनाएं.

राहुल गांधी पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए अठावले ने निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी हाथरस आए लेकिन राजस्थान क्यों नहीं गए. राजस्थान में उनकी सरकार है अगर राहुल गांधी को पुलिस ने रोका तो उन्हें रुकना चाहिए था. पुलिस ने उन्हें नहीं गिराया बल्कि पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में वह स्वयं गिरे.

अठावले ने इस मामले में हाथरस के जिला अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीड़िता के अंतिम संस्कार में जो किया गया वह एक बड़ी गलती है. मैं योगी आदित्यनाथ से मिलूंगा तथा उनसे डीएम के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करूंगा.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading