Sarvan Kumar 17/07/2021
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 17/07/2021 by Sarvan Kumar

Hindu actor married to Muslim girl: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां सभी धर्म और जाति के लोग मिलजुल कर काम करते हैं. यहां जन्म का बंधन, रंगभेद, जात की अड़चन और धर्म मजहब की दीवार रिश्तो के बीच नहीं आती. आइए जानते हैं कुछ ऐसे हिंदू अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने अपने प्यार के लिए धर्म-मजहब की दीवार तोड़कर मुस्लिम लड़कियों को अपना हमसफर बनाया.

1. किशोर कुमार-मधुबाला

बॉलीवुड फिल्म जगत के इतिहास में मधुबाला की गिनती सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में की जाती है. उन्हें ‘The Venus of Indian cinema’ भी कहा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. उनका असली नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी था. 1944 में फिल्म ज्वार-भाटा के सेट पर मधुबाला पहली बार दिलीप कुमार से मिली. दोनों में प्यार हो गया लेकिन यह रिश्ता अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पाया. इसके बाद मधुबाला को शादी के अनेक प्रस्ताव मिले जिसमें भारत भूषण, प्रदीप कुमार और किशोर कुमार का नाम शामिल है. मधुबाला ने इनमें से गायक, गीतकार, अभिनेता और प्रड्यूसर किशोर कुमार के साथ 1960 में विवाह कर लिया.

2. सुनील दत्त- नरगिस

सुनील दत्त भारतीय फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता निर्माता और निर्देशक थे. हिंदू परिवार में जन्मे सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त था. नरगिस को भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक महान अभिनेत्री के रूप में गिना जाता है. नरगिस का जन्म 1 जून 1929 को कोलकाता ब्रिटिश इंडिया में हुआ था. उनका असली नाम फातिमा राशिद था. नरगिस और सुनील दत्त की मुलाकात मदर इंडिया के सेट पर हुई थी. धीरे -धीरे यह मुलाकात प्यार में बदल गई और उन्होंने 1958 में शादी करने का फैसला कर लिया.

3. राज बब्बर-नादिरा बब्बर

हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले राज बब्बर का जन्म 23 जून 1952 को एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था. नादिरा बब्बर का असली नाम नादिरा जहीर है. उनका जन्म 20 जनवरी 1948 को मुंबई में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. पहली बार दोनों की मुलाकात नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में हुई थी. दोनों ने 1975 में शादी कर लिया था.

4. आदित्य पंचोली-जरीना वहाब

फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली का असली नाम निर्मल पंचोली है. पंचोली फिल्मेकर राजन पंचोली और अरुणा पंचोली के बेटे हैं. जरीना वहाब का जन्म 1959 में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. जरीना फिल्म ‘कलंक का टीका’ के सेट पर आदित्य पंचोली से मिली थी. दोनों ने 1986 में शादी कर लिया.

5. अतुल अग्निहोत्री-अलवीरा खान

निर्माता निर्देशक और अभिनेता अतुल अग्निहोत्री का जन्म 8 जुलाई 1970 को पंजाबी ब्राह्मण फैमिली में हुआ था. अतुल अग्निहोत्री ने 1996 में अलवीरा खान से शादी की थी जो स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की बेटी तथा बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की बहन हैं.

6. मनोज बाजपाई-नेहा

अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले मनोज वाजपेई का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के पश्चिम चंपारण में हुआ था. ब्राह्मण हिंदू परिवार से आने वाले मनोज बाजपेई ने 2006 में अभिनेत्री नेहा से शादी कर ली. यह मनोज की दूसरी शादी थी. उनकी पहली शादी दिल्ली की एक लड़की से हुई थी लेकिन मनोज उस वक्त करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. जिससे उनकी शादी टूट गई. नेहा का असली नाम शबाना रजा है. उनका जन्म 1975 में सोलापुर के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था.

7. संजय दत्त-मान्यता दत्त

अपने पिता सुनील दत्त की तरह संजय दत्त ने भी एक मुस्लिम लड़की से शादी की है. यह संजय दत्त की तीसरी शादी है. उनकी पहली शादी 1987 में रिचा शर्मा से हुई थी. रिचा की मौत 1996 में हो गई. इसके बाद उन्होंने 1998 में रिया पिल्लै से शादी कर ली थी. लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और और 2008 में उनका तलाक हो गया. 2008 में ही संजय दत्त ने मान्यता दत्त से शादी कर ली. मान्यता दत्त का जन्म 1978 में मुंबई के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. उनका असली नाम दिलनवाज शेख है.

8. रितिक रोशन-सुजैन खान

बॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार ऋतिक रोशन का जन्म एक ब्राह्मण हिंदू परिवार में हुआ था. वह प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन के पुत्र हैं. उन्होंने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी. सुजैन मशहूर अभिनेता संजय खान की बेटी हैं और एक मुस्लिम परिवार से आती हैं. हालांकि 2014 में दोनों का तलाक हो गया.

9. कुणाल खेमू-सोहा अली खान

सोहा अली खान पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान नवाब मनसूर अली खान और शर्मिला टैगोर की बेटी हैं. अभिनेता सैफ अली खान इनके भाई हैं. मुस्लिम परिवार से आने वाली सोहा अली खान ने 2015 में अभिनेता कुणाल खेमू से विवाह किया था. कुणाल खेमू एक कश्मीरी ब्राह्मण परिवार से आते हैं.

10. अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक

मॉडल, एक्टर और बिग बॉस 14 में भाग लेने वाले अभिनव शुक्ला का जन्म 1982 में लुधियाना के एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उन्होंने 2018 में टेलीविजन एक्ट्रेस रुबीना दिलैक से शादी किया था जो एक मुस्लिम फैमिली से आती हैं.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading