Sarvan Kumar 13/11/2023
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 13/11/2023 by Sarvan Kumar

विराट कोहली निस्संदेह दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं। खासकर वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का कोई मुकाबला नहीं है. ‌ हाल ही में उन्होंने वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक 49 शतकों की बराबरी की है. क्रिकेट प्रशंसक अब इंतजार कर रहे हैं कि कोहली वनडे क्रिकेट में 50वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ें.‌ क्रिकेट पंडितों का भी मानना है कि जल्द ही कोहली 50वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार विराट कोहली भी नर्वस 90 में फंस चुके हैं। इसी क्रम में हम यहां जानेंगे कि कोहली कितनी बार 90-99 रन के बीच आउट हुए हैं.

इससे पहले कि हम जानें कि कोहली 90 से 99 के बीच कितनी बार आउट हुए हैं, आइए उनके क्रिकेट करियर पर एक नजर डाल लेते हैं। विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ की थी. वनडे क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने अपना पहला वनडे मैच साल 2011 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। ‌ अपने एक दशक लंबे क्रिकेट करियर में विराट कोहली ने न केवल एक बल्लेबाज के रूप में असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया है बल्कि रनों का अंबार लगाते हुए कई कृतिमान भी स्थापित किए हैं। कोहली की निरंतरता और विभिन्न परिस्थितियों में खुद को ढालने की क्षमता उन्हें एक असाधारण बल्लेबाज बनाती है।

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 8676 रन बनाए हैं जिसमें 29 अर्धशतक और 29 शतक शामिल हैं. विराट कोहली वनडे क्रिकेट में अब तक 13626 रन बना चुके हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में अब तक 70 अर्धशतक और 49 शतक लगाया है। ‌ विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट दोनों में काफी कंसिस्टेंट रहे हैं। ‌ कई क्रिकेट पंडितों का मानना है कि विराट कोहली की सफलता का राज उनकी इच्छा शक्ति और मजबूत मानसिकता है जिसके कारण कोहली अपनी कई पारियों को शतकों में बदलने में सफल रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद कई मौके ऐसे आए हैं जब विराट कोहली 90 से 99 रन के बीच आउट हुए हैं. विराट कोहली अब तक कुल आठ बार 90 से 99 रन के बीच आउट हुए हैं. इनमें से विराट वनडे क्रिकेट में छह बार और टेस्ट क्रिकेट में दो बार 90 से 99 रन के बीच आउट हुए हैं।


References:
•https://www.jagranjosh.com/general-knowledge/how-many-times-virat-kohli-got-out-between-90-and-99-runs-1698045092-2

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading