Ranjeet Bhartiya 22/08/2023
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 22/08/2023 by Sarvan Kumar

भारत में 2023 में किसका नाम चल रहा है. यह एक दिलचस्प सवाल है। साल 2023 में अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और उनका नाम सुर्खियों में रहा है। उदाहरण के तौर पर इस साल की शुरुआत में खेल की दुनिया में शुबमन गिल ने अपने शानदार खेल से करोड़ों लोगों का दिल जीता है। विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा और भी कई नाम हैं जो सुर्खियों में रहे हैं. लेकिन इस आर्टिकल में हम मुख्य रूप से राजनीति से जुड़े लोगों पर फोकस करेंगे और जानेंगे कि इस समय भारत में किसका नाम चल रहा है।

भारत में राजनीति और राजनेता हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहे हैं। इसके लिए कई कारण हैं। भारत एक विशाल आबादी का घर है जो राजनीति को बहुत प्रभावशाली बनाता है। भारत एक जीवंत लोकतंत्र की भूमि है जो लोगों को राजनीतिक प्रक्रिया और राजनीतिक चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करता है। इसके अलावा, राजनीति और राजनेताओं की व्यापक मीडिया कवरेज भारत में राजनीति के महत्व को और बढ़ा देती है, जो लोगों को राजनीति और राजनेताओं की ओर आकर्षित करती है।

भारत में कई राजनीतिक पार्टियां हैं और उनके नेता लगातार अपने बयानों और कारनामों से सुर्खियों में बने रहते हैं। भारत के कुछ लोकप्रिय नेताओं में अरविंद केजरीवाल, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, योगी आदित्यनाथ, सचिन पायलट, असदुद्दीन ओवैसी और राहुल गांधी आदि शामिल हैं। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल गांधी की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है और जनता के बीच उनकी छवि भी बेहतर हुई है. हाल के महीनों में राहुल गांधी का नाम भी भारत में खूब ट्रेंड कर रहा है.

लेकिन इन सबके बावजूद एक नाम जो आज भी लोकप्रियता के शिखर पर मौजूद है वो है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. पिछले 10 सालों से उनका नाम भारत में सबसे ज्यादा चल रहा है। हाल के सभी सर्वेक्षण इस बात की पुष्टि करते हैं कि नरेंद्र मोदी अभी भी देश में सबसे लोकप्रिय नेता हैं और प्रधानमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार हैं। साफ है कि आज भी देश में मोदी ब्रांड का कोई तोड़ नहीं है और फिलहाल मोदी का कोई विकल्प भी नहीं है।

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading