Sarvan Kumar 22/02/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 29/02/2020 by Sarvan Kumar

Ipl 2020 ,29 मार्च से शुरू होने वाला है? क्रिकेट फैन्स इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ipl का इतिहास 12 साल पुराना है। 2008 से शुरु हुआ ipl, 2020 में तेरहवीं बार होने जा रही है। ipl का फुल फॉर्म indian premier league है, ipl 2020 में भाग लेने वाले कुल 8 टीम है। ipl का फार्मेट 20-20 है। BCCI ( भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) के द्वारा संचालित Ipl के कुल 8 फ्रेंचाइजी(टीमों) के अलग-अलग मालिक हैं।आइये जानते हैं Ipl टीमों के मालिकों की पूरी जानकारी।

Ipl टीमों के मालिकों की लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स

इस टीम के मालिक GMR और JSW ग्रुप है। GMR ग्रुप एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। कंपनी की स्थापना 1978 में ग्रांधी मल्लिकार्जुन राव ने की थी। यह कंपनी समूह हवाई अड्डों का निर्माण, ऊर्जा, सड़क, कृषि एवं उड्ड्यन क्षेत्र में काम करती है। JSW एक और दूसरी बड़ी कंपनी है जिसकी स्थापना 1982 में सज्जन जिंदल ने की थी। यह कंपनी स्टील, इनर्जी, सीमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पोर्टस इत्यादि क्षेत्रों में काम करती है।

मुंबई इंडियंस

इस टीम के मालिक हैं मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी। मुकेश अंबानी रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं, वे फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स

चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक हैं BCCI के पूर्व अध्यक्ष और दक्षिण भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति एन श्रीनिवासन। श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्‍पन के नाम सट्टेबाजी में आने के कारण टीम पर दो साल का बैन लगा दिया गया था।

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक हैं कलानिधि मारन। कलानिधि मारन साउथ इंडिया के सबसे बड़ी टीवी नेटवर्क सन टीवी के मालिक हैं। टीम के नाम में जो ‘सन’ है वह सन टीवी के कारण ही है।

कोलकाता नाइट राइडर्स

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। शाहरुख खान बाजीगर, दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है जैसे कई हिट फिल्में दी है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मालिक हैं यूनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड-डिएगो । यूनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड पहले विजय माल्या के पास थी, विजय माल्या के सारे शेयर ब्रिटिश कंपनी डिएगो ने खरीद लिया है ।विजय माल्या अब एक भगोड़ा है जिस पर भारतीय बैंकों के करोड़ों बकाया है। यूनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड-डिएगो पेय पदार्थ बनाती है।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स के मालिक महाराष्ट्र के मनोज बदले और अस्ट्रैलियन अमेरिकन बिजनेसमैन लचलान मुर्दोच है। मनोज बदले एक बिजनेसमैन है, वे मूलतः महाराष्ट्र के रहने वाले हैं जो अब इंगलैंड में बस गये हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीटी जिंटा समेत किंग्स इलेवन पंजाब के चार मालिक हैं। दूसरे तीन मालिक हैं नेस वाडिया(वाडिया ग्रूप), मोहित बर्मन (डाबर ग्रूप), करन पाॅल (एपीजे सुरेन्द्र ग्रूप)।

Leave a Reply