Last Updated on 07/01/2025 by Sarvan Kumar
रविचंद्रन अश्विन के अचानक संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़े खिलाड़ियों के संन्यास की चर्चा शुरू हो गई है। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा जैसे नाम शामिल हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश टीम के कप्तान और पूर्व ऑलराउंडर ऋषि धवन ने भी सीमित ओवरों के क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। ऋषि धवन ने 5 जनवरी को सोशल मीडिया पर बताया कि वह विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और आईपीएल जैसे टूर्नामेंट्स में नहीं खेलेंगे। हालांकि, वह रणजी ट्रॉफी में खेलना जारी रखेंगे।
धवन ने एमएस धोनी की कप्तानी में जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उसी साल जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला और एकमात्र T20I मैच खेला। उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर छोटा रहा, लेकिन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा।
धवन का इंटरनेशनल करियर
धवन ने जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे खेले, जिनमें 12 रन बनाए और 1 विकेट लिया। उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर भले ही लंबा नहीं चला, लेकिन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में वह एक प्रभावशाली खिलाड़ी साबित हुए। हालांकि, 2024 के आईपीएल ऑक्शन में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा।
