Pinki Bharti 26/03/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 26/03/2020 by Sarvan Kumar

देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का लगातार इजाफा हो रहा है। यह आंकड़ा 600 के पार चला गया है वहीं 12 लोगों की मौत भी हो गई है। ऐसे में दिल्ली के एक मोहल्ला क्लीनिक डॉक्टर का भी कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला है। दुख की बात यह है कि डॉक्टर के बीबी और बेटी भी कोरोना  वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
डॉक्टर मौजपुर के रहने वाले हैं प्रशासन की तरफ से मोहल्ले में नोटिस भी चिपकाया गया है जिसके अनुसार जो मरीज 12 मार्च से लेकर 18 मार्च तक क्लीनिक में इलाज कराने आए थे उनको 15 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन रहने के लिए कहा गया है।

खबरों के मुताबिक डॉक्टर से संपर्क में आने वाले 7 दूसरे लोग भी पॉजिटिव बताए गए हैं। डॉक्टर हाल ही में एक दुबई से आए हुए महिला के संपर्क में आए थे।

इधर दिल्ली में 21 दिनों का लॉक डाउन का असर देखने को मिल रहा है लोग घरों से कम बाहर निकल रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने आज बताया कि दिल्ली में हालात काबू में है और पिछले 24 घंटे में कोरोना का सिर्फ एक पॉजिटिव मरीज मिला है। दुकानों में राशन, फल और सब्जियां की मात्रा कम ना हो इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किया है। मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जरूरी समान सप्लाई करने के लिए लोग 1031 पर फोन कर या व्हाट्सएप कर ई’-पास ले सकते हैं।

मोहल्ला क्लीनिक बंद होने के खबर को बताया गलत

मुख्यमंत्री ने मोहल्ला क्लीनिक बंद होने को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा है कि यह जारी रहेगा। उन्होंने जनता को घरों में रहने का सुझाव भी दिया है।

पैदल कर रहे हैं मजदूर पलायन

21 दिनों के लॉक डाउन का एक दूसरा असर दिखाई दे रहा है, दिहाड़ी मजदूर जो दिन में कमाते थे और उसी कमाई पर अपना जीवन यापन करते थे, आय का स्रोत खत्म हो जाने के कारण वे  दिल्ली में अब भारी मुश्किल में है। ऐसे में वे अपने घर जाना चाहते हैं । साधन का कोई उपाय न देख वह पैदल ही घरों के लिए निकल पड़े हैं।

पुलिस का मानवीय चेहरा

लॉक डाउन के गंभीर परिस्थिति में पुलिस जहां हालात के नियंत्रण कर रहे हैं वही वह मानवीय कार्य में भी लगे हुए हैं। गरीब और लाचार लोगों को देखकर वे उन तक खाना पहुंचाने का काम भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading