Ranjeet Bhartiya 24/03/2019
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 28/06/2023 by Sarvan Kumar

मंदार पर्वत, वही पर्वत है जिससे सागर मंथन हुआ था.ये पर्वत बिहार राज्य के बांका जिले के बौंसी गांव में है. समुद्र मंथन, हिन्दू इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है. इस मंथन से 14 रत्न मिले थे. बिहार राज्य के लिए ये एक काफी गौरव की बात है की जिस पर्वत से ये मंथन हुआ था वो यहीं स्थित था. बांका भारत के बिहार राज्य में स्थित एक जिला है. यह बिहार के दक्षिणी-पूर्व क्षेत्र में स्थित है. यह जिला भागलपुर प्रमंडल के अंतर्गत आता है.बांका जिले में कितने ब्लाक हैं? कितनी जनसंख्या है? आइए जानते हैं बांका जिले की पूरी जानकारी.

बांका जिले में दर्शनीय स्थल

मंदार पहाड़ी

800 फीट ऊंची इस पहाड़ी के बारे में कहा जाता है इसका प्रयोग सागर मंथन में किया गया था. किवदंतीयों को माने तो इस पहाड़ी के चारों और अभी भी नागराज बासुकी के चिन्ह को देखा जा सकता है. नागराज बासुकी को पहाड़ के चारो और बांधकर समुद्र मंथन किया गया था. कालिदास के कुमारसंभवम् में मंदार पहाड़ी पर भगवान विष्णु के पद चिन्हों के बारे में बताया गया है. मंदार पर्वत की चोटी पर दो जैन मंदिर है. यहां पर भारी संख्या में  श्रद्धालु जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य की पूजा करने आते हैं. ऐसी मान्यता है कि भगवान वासुपूज्य का निर्वाण इसी स्थान पर हुआ था. (Mandar hill photos)

ज्येष्ठगौरनाथ

ज्येष्ठगौरनाथ चांदन नदी के दाएं बाएं तट पर , अमरपुर -बांका मार्ग से 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर है.

पापहरणी

मंदार पर्वत की तलहटी पर पापहरणी नाम का एक प्रसिद्ध तालाब है. इस तालाब के बीचो-बीच महाविष्णु और महालक्ष्मी का एक मनोरम मंदिर है.

 बांका जिला कब बना?

पहले , ये जिला , भागलपुर जिले का एक अनुमंडल था. 21 फरवरी 1991 को इसे भागलपुर जिले से अलग करके एक स्वतंत्र जिला बनाया गया.

बांका जिले की भौगोलिक स्थिति

क्षेत्रफल
इस जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 3020 वर्ग किलोमीटर है.

बाउंड्री -चौहद्दी
उत्तर में – भागलपुर जिला
दक्षिण में – झारखंड का दुमका और देवघर जिला
पूर्व में – झारखंड का गोड्डा जिला
पश्चिम में- मुंगेर और जमुई जिला

प्रमुख नदियां – चंदन और बरुआ

अर्थव्यवस्था – कृषि और उत्पाद

इस जिले की अर्थव्यवस्था कृषि, छोटे-मोटे उद्योग और पर्यटन पर आधारित है.

कृषि
इस जिले की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है. जिले में उगाए जाने वाले प्रमुख फसल है चावल, गेहूं, मक्का और मसूर.

उद्योग
कृषि पर आधारित औद्योगिक इकाइयां है जैसे – गुड़ मिल, चीनी मिल इत्यादि.

पर्यटन
बांका धीरे-धीरे हिंदू और जैन धर्मावलंबियों के लिए एक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है.

बांका जिले का प्रशासनिक सेटअप

प्रमंडल : भागलपुर

प्रशासनिक सहूलियत के लिए इस जिले को 1 अनुमंडल और 11 प्रखंडों में बांटा गया है.

अनुमंडल : 1, बांका
प्रखंड : इस जिले के अंतर्गत कुल 11 प्रखंड हैं- अमरपुर, बांका, बाराहाट, बेलहर, बौंसी, चांदन, धोरैया, फुल्लीडुमर, कटोरिया , रजौन और शंभूगंज.

पुलिस थानों की संख्या : 16

नगर निगम : 2

ग्राम पंचायतों की संख्या : 185
गांवों की संख्या : 2000

निर्वाचन क्षेत्र

लोकसभा
इस जिले के अंतर्गत 1 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है – बांका.

विधानसभा
इस जिले के अंतर्गत कुल 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं: अमरपुर, धोरैया, बांका , कटोरिया और बेलहर

बांका जिले की डेमोग्राफी(जनसांख्यिकी)

अधिकारिक जनगणना 2011 के अनुसार,
कुल जनसंख्या : 20.35 लाख
पुरुष : 10.67 लाख
महिला : 9.67 लाख
जनसंख्या वृद्धि (दशकीय) : 26.48%

जनसंख्या घनत्व (प्रति वर्ग किलोमीटर) : 674
बिहार की जनसंख्या में अनुपात : 1.95%
लिंग अनुपात (महिलाएं प्रति 1000 पुरुष) : 907

औसत साक्षरता : 58.17%
पुरुष साक्षरता : 67.62%
महिला साक्षरता : 47.66%

शहरी और ग्रामीण जनसंख्या
शहरी जनसंख्या : 3.50%
ग्रामीण जनसंख्या : 96.50%

बांका जिला रिलिजन

आधिकारिक जनगणना 2011 के अनुसार बांका एक हिंदू बहुसंख्यक जिला है. जिले में हिंदुओं की जनसंख्या 87.12% है और मुस्लिमों की आबादी 12.33% है.अन्य धर्मों की बात करें तो जिले में ईसाई 0.30%, सिख 0.01%, बौद्ध 0.01% और जैन 0.01% हैं.

बांका कैसे पहुंचे

हवाई मार्ग
इस जिले का अपना हवाई अड्डा नहीं है.

नजदीकी हवाई अड्डा : जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट. यह बांका से लगभग 260 किलोमीटर की दूरी पर है. ये बिहार की राजधानी पटना में स्थित है.
दूसरा नजदीकी एयरपोर्ट: गया एयरपोर्ट . यह लगभग 235 किलोमीटर की दूरी पर गया में स्थित है.

रेल मार्ग
बांका, रेल मार्ग से देश के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है.
नजदीकी रेलवे स्टेशन : बांका (BANKA)

सड़क मार्ग
बांका जिला, सड़क मार्ग से देश के विभिन्न हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है. यहां आप चाहे तो अपने निजी वाहन कार या बाइक से भी आ सकते हैं.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading