Pinki Bharti 01/06/2018
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 24/04/2020 by Sarvan Kumar

गर्मियों के मौसम में झुलसाने वाली धूप तथा अल्ट्रावॉइलेट रेडिएशन के चलते त्वचा में नमी कम होने लगती है और त्वचा रूखी, मुरझाई तथा बेजान हो जाती है. त्वचा का रंग सामान्य से ज्यादा गहरा या काला होने लगता है. सूर्य की गर्मी तथा वायु प्रदूषण से चेहरे पर कील -मुहांसे, छाइयां, काले दाग, ब्लैकशेड तथा पसीने की बदबू की समस्या हो जाती है. आइये जानते हैं गर्मी के मौसम में त्वचा की देखभाल के कुछ उपाय जिससे आप कर सकते हैं सूर्य की किरणों से त्वचा का बचाव. ये उपाय सनस्क्रीन का लेप के सामान प्रभावी हैं और साइड इफ़ेक्ट भी नहीं है.गर्मियों में त्वचा की देखभाल कैसे करें? गर्मी में कैसे झुलसती है त्वचा?

गर्मी में कैसे झुलसती है त्वचा?

सूर्य के सीधे प्रभाव में आने से त्वचा में मेलेनिन पिग्मेंट की मात्रा बढ़ जाती है जो कि त्वचा की रंगत को प्रभावित करती है. मेलेनिन हमें सूर्य की हानिकारक अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाता है. मेलेनिन जब त्वचा के निचले हिस्सों में पैदा होने के बाद त्वचा की ऊपरी सतह पहुंचता है तो त्वचा की रंगत काली पड़ जाती है. सूर्य की गर्मी से झुलसी त्वचा की रंगत को दोबारा हल्की रंगत में लाने के लिए त्वचा के अनुरूप फेशियल स्क्रब का उपयोग कर सकते हैं. यदि आपकी त्वचा शुष्क हो तो सप्ताह में मात्र एक बार ही स्क्रब का उपयोग करना चाहिए, लेकिन तैलीय त्वचा में इसका उपयोग दोहरा सकते हैं.

गर्मियों में त्वचा की देखभाल कैसे करें?

1.त्वचा को स्क्रब करें, स्क्रब को त्वचा पर धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में उंगलियों के सहारे लगाना चाहिए . कुछ समय बाद इसे ताजे  पानी से धो लेें. इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं हट जाती हैं जिससे त्वचा में निखार आ जाता है.
2.शाम को चेहरे पर कुछ समय तक बर्फ के टुकड़ों को रखिए. इससे सनबर्न से हुए नुकसान से राहत मिलेगी तथा त्वचा में नमी बढ़ेगी.
३. सनबर्न के नुकसान को कम करने के लिए चेहरे को बार बार ताजे, साफ तथा ठंडे पानी से धोइए.
4. एक चम्मच शहद और दो चम्मच नींबू के रस को मिलाकर प्रतिदिन चेहरे पर लगाइए.आधा घंटा बाद ताजे साफ पानी से धो डालिए.

5. चेहरे पर टमाटर का पेस्ट लगाने से भी गर्मियों में झुलसी त्वचा को काफी सुकून मिलता है.
6. गुलाब जल में तरबूज का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं. लगाने के 20 मिनट बाद ताजे पानी से धो डालने से सनबर्न का असर खत्म हो जाएगा.
7. सूर्य की किरणों से झुलसी त्वचा पर कॉटनवूल की मदद से ठंडा दूध लगाएं. इससे त्वचा को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि त्वचा कोमल बनकर निखरेगी. रेगुलर इसका उपयोग करने से त्वचा की रंगत में निखार आएगा.
8.तैलीय झुलसी त्वचा को राहत प्रदान करने के लिए खीरे की लुगदी को दही में मिलाइए और  20 मिनट बाद ताजे स्वच्छ पानी से धो डालिए.
9. मुट्ठी भर तिल को पीसकर इसे आधे कप पानी में मिला लीजिए, दो घंटे तक मिश्रण को कप में रखने के बाद पानी को छानकर इससे चेहरा साफ कर लीजिए, झुलसी त्वचा में फायदा होगा.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading