Sarvan Kumar 02/11/2018
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 30/08/2020 by Sarvan Kumar

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान साल 2018 की सबसे चर्चित फिल्म है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.एक्शन और एडवेंचर से भरपूर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है आदित्य चोपड़ा ने. फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है विजय कृष्ण आचार्य ने.

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज डेट 

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 8 नवंबर 2018 को दिवाली के सप्ताह में रिलीज होगी.

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान स्टार कास्ट

अमिताभ बच्चन: अमिताभ बच्चन इस फिल्म में ठगों के सरदार खुदाबख्श आजाद का किरदार निभा रहे हैं.

आमिर खान: फिल्म में आमिर खान के किरदार का नाम है फिरंगी मल्लाह जो कि अवध का एक छोटा-मोटा ठग है.

कैटरीना कैफ: कैटरीना कैफ के किरदार का नाम सुरैया है जो कि एक डांसर है.

फातिमा सना शेख: फातिमा सना शेख ने जाफिरा का किरदार निभाया है जो एक तीरंदाज योद्धा है.

लॉयड ओवन: लॉयड ओवन ने जॉन क्लाइव का रोल निभाया है जो कि ईस्ट इंडिया कंपनी में एक क्रूर अफसर हैं.

अन्य कलाकार: फिल्म के अन्य कलाकार हैं- मोहम्मद जीशान, रोनित रॉय और अब्दुल कादिर अमीन

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान स्टोरी

फिल्म में 1795 की कहानी दिखाई गई है. भारतीय उपमहाद्वीप के ज्यादातर हिस्सों पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा है. फिल्म की कहानी है ठगों के गिरोह की जिसके सरदार हैं खुदा बख्श आजाद जो हिंदोस्तान (भारतीय उपमहाद्वीप) को ईस्ट इंडिया कंपनी के गुलामी से आजाद करवाना चाहते हैं.खतरे को भागते हुए ब्रिटिश कमांडर जॉन क्लाइव एक छोटे-मोटे ठग फिरंगी मल्लाह को भेदिये के रूप में खुदाबख्श के गिरोह में भेजते हैं.

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बजट

बजट: 210 करोड़. फिल्म की अनुमानित लागत 210 करोड़ हैं और यह हिंदुस्तान बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म है.

रोचक जानकारी:

1. यशराज फिल्म्स ने सितंबर 2016 में अपने अगले प्रोजेक्ट ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की घोषणा कर दी और यह भी बताया कि फिल्म में अमिताभ बच्चन और आमिर खान मुख्य भूमिका में होंगे

2. शुरुआत में फिल्म का नाम केवल ठग रखा गया था. फिल्म में ऋतिक रोशन को लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया था. ऋतिक स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव चाहते थे.

3. पहले ऋतिक रोशन के अलावा इस फिल्म में जैकी श्रॉफ आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण काम करने वाले थे. लेकिन सभी ने फिल्म को करने से मना कर दिया.

4. फिल्म के प्रड्यूसर आदित्य चोपड़ा फिल्म के स्क्रिप्ट में बदलाव के लिए राजी हो गए थे. इसी बीच फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य वहीं स्क्रिप्ट लेकर आमिर खान से मिले. फिल्म की कहानी आमिर खान को काफी पसंद आई और आमिर फिल्म की कहानी में बिना किसी बदलाव किए काम करने को राजी हो गए.

6. फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए श्रद्धा कपूर का ऑडिशन लिया गया लेकिन बाद में आमिर खान के कहने पर श्रद्धा कपूर की जगह फातिमा सना शेख को ले लिया गया.

7. फिल्म का आपने ट्रेलर देखा होगा तो आपको लगेगा यह फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन से प्रभावित है. लेकिन आमिर खान ने कहा कि इसका पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन से कोई लेना देना नहीं है दोनों फिल्मों में केवल एक ही समानता है कि दोनों फिल्में एक्शन एडवेंचर हैं.

8. ठग्स ऑफ हिंदुस्तान आमिर खान कैटरीना कैफ और निर्देशक विजय कृष्ण अचार्य की एक साथ दूसरी फिल्म है. इससे पहले तीनों 2013 में फिल्म धूम-3 में काम कर चुके हैं.

8. ऐसा बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार होगा जब किसी फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन एक साथ नजर आएंगे.

9. फिल्म के लिए आमिर खान ने अपने कान और नाक छिदवा लिए थे.

10. फिल्म का विजुअल काफी शानदार है और दर्शकों को सिनेमा के हॉल की ओर खींचेगा

11. फिल्म की अनुमानित लागत 200 से 300 करोड़ बताई जा रही और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म है.

13. इस फिल्म के लिए दो जहाज का निर्माण किया गया था जिसको बनाने के लिए 1000 लोगों ने साथ काम किया. जहाज का वजन 200000 किलो था.

14. फिल्म को थाईलैंड, मेहरानगढ़ किला और जोधपुर में फिल्माया गया है.

15.फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ हो गए थे घायल-
फिल्म के शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा . फिल्म में अमिताभ बच्चन का पहनावा काफी भारी था. भारी कॉस्टयूम के कारण अमिताभ को कंधे, पीठ और गर्दन में चोटे आई और वह घायल हो गए. घायल अमिताभ को डॉक्टरी मदद लेनी पड़ी.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading