Sarvan Kumar 29/05/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 29/05/2020 by Sarvan Kumar

नई दिल्ली: भारत एशिया का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है. भारत में कोरोना महामारी विकराल रूप धारण करते जा रहा है. 28 मई को 7,260 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,65,899 हो गई है. इस जानलेवा बीमारी के कारण जान गंवाने  वालों की संख्या बढ़कर 4,713 हो गई है. 70,960 मरीज कोरोनावायरस से ठीक हो चुके हैं जबकि 90,215 लोगों का इलाज जारी है. अब तक देश में 34,83,838 संदिग्धों को टेस्ट किया गया है.

बता दें कि संक्रमित मरीजों की संख्या के लिहाज से भारत दुनिया में नौवें नंबर पर आ गया है. रिकवर होने वाले मरीजों की बात करें तो अमेरिका, ब्राजील, जर्मनी, रूस, स्पेन, इटली, तुर्की, ईरान और चीन के बाद भारत भारत दसवें नंबर पर है.

महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा कोरोनावायरस प्रभावित राज्य है. इनमें से 21.4% मामले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से है. अकेले मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 35,485 हो गई है. यहां अब तक 1135 लोगों की मौत हुई है. पूरे राज्य की बात करें तो महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 59,546 हो गई है. इसमें से 38,948 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, वहीं 18,616 संक्रमित रिकवर हो चुके हैं. राज्य में अब तक कोरोना के कारण कुल 1982 लोगों की मौत हुई है.

देश के अन्य राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना मरीजों की संख्या तथा मौतों की जानकारी इस प्रकार है-
तमिलनाडु (19372, 148)
दिल्ली (16281, 316)
गुजरात (15572, 960)
राजस्थान (8158, 182)
मध्य प्रदेश (7453, 321)
उत्तर प्रदेश (7170, 197)
पश्चिम बंगाल (4536, 295)
आंध्र प्रदेश (3245, 59)
बिहार (3185, 15)
कर्नाटक (2533, 47)
तेलंगना (2256, 67)
पंजाब (2158, 40)
जम्मू और कश्मीर (2036, 27)
उड़ीसा (1727, 7)
हरियाणा (1504, 19)
केरल (1089, 8)
आसाम (881, 4)
उत्तराखंड (500, 4)
झारखंड (470, 4)
छत्तीसगढ़ (398, 0)
त्रिपुरा (244, 0)
लद्दाख (74, 0)
गोवा (69, 0)
मणिपुर (62, 0)
पुडुचेरी (53, 0)
अंडमान निकोबार दीप समूह (33, 0)
मेघालय (21, 1)
नागालैंड (18, 0)
अरुणाचल प्रदेश (3, 0)
दादर नगर हवेली और दमन दीव (2, 0)
मिजोरम (1, 0)
सिक्किम (1, 0)

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading