Sarvan Kumar 06/05/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 06/05/2020 by Sarvan Kumar

भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों संख्या बढ़कर 49,501 हो गई है. अब तक 14,291 लोग ठीक हो चुके हैं. इस जानलेवा बीमारी के कारण 1697 लोगों की जान गई है. देश में कोरोना के कारण सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है, जहां अब तक 617 लोग जान गवा चुके हैं. गुजरात में 368, मध्यप्रदेश में 176, पश्चिम बंगाल में 140, राजस्थान में 90, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 56, आंध्र प्रदेश में 36, तमिलनाडु में 33, तेलंगाना में 29, कर्नाटक में 29, और पंजाब में 25 लोगों की मौत हुई है.

विश्व में भी कोरोना का कहर जारी है. दुनिया में में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 37,28,047 लाख से ज्यादा हो गई है. अब तक इस जानलेवा विषाणु के कारण 2,58,346 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात यह है कि अब तक 12,42,500 लोग इस महामारी से रिकवर भी हो चुके हैं. अभी दुनिया में 22,27,191 से ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले हैं. जिसमें से 98% मरीजों में सामान्य लक्षण देखे जा रहे, जबकि 2% मरीजों की हालत गंभीर है.

कोरोनावायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका में है जहां अब तक 12,36,633 लोग कोरोना से संक्रमित हैं. यहां कोरोना के कारण 72,271 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 2,00,628 लोग से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं. इस महामारी की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के सभी 50 राज्यों में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है. देश के 95% लोगों को अपने घरों में ही रहने के निर्देश जारी किए गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए 50,000 से ज्यादा सशस्त्र बलों के जवानों को तैनात किया है.

स्पेन, इटली, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, रूस, तुर्की, ब्राजील, ईरान, बेल्जियम और कनाडा में भी कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब तक इस जानलेवा वायरस के कारण स्पेन में 25,613, इटली में 29,315, ब्रिटेन में 29,427 फ्रांस में 25,531, बेल्जियम में 8,016, ब्राजील में 7,958, जर्मनी में 6,953, ईरान में 6,340, कनाडा में 4043 और तुर्की में 3520 लोगों की जान गई है.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading