Sarvan Kumar 28/08/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 28/08/2020 by Sarvan Kumar

1. बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना से 1057 लोगों की मौत. रिकॉर्ड 77,266 नए मामले की पुष्टि के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 33,87,501 लाख हो गई है. देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 25,83,948 हो गई है, एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर सात लाख 42,023 हो गई है और मृतकों की संख्या बढ़कर 61,529 हो गई है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
2. दिल्ली में फिर बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, बीते 24 घंटे में राजधानी में 1840 मामले दर्ज किए गए हैं. दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले बढ कर एक लाख 67 हजार हो गए हैं.
2. मध्य प्रदेश में 317 नए मामले मामलों की पुष्टि के बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 58181 हो गई है.
3. असम में 2036 नए मामलों की पुष्टि के बाद राज्य में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 98,807 हो गई है, जिसमें 278 मौतें तथा 73,962 ठीक हुए मरीज शामिल हैं. एक्टिव केस की संख्या 21564 है: असम सरकार
4. झारखंड में 10 मरीजों की मौत के बाद राज्य में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 377 हो गई है. वहीं, बीते 24 घंटे में 1365 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 34,676 हो गई है, जिसमें 23,119 ठीक हुए मरीज तथा 11,180 एक्टिव मामले शामिल हैं.
5. मुंबई में कोरोना से 30 लोगों की मौत और 1350 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,40,842 हो गई है तथा मौत का आंकड़ा बढ़कर 7532 हो गया है. बीएमसी
6. हिमाचल प्रदेश में 55 नए कोरोना की पुष्टि की गई है जिसके बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1418 हो गई है. अब तक राज्य में कोरोना के कारण 31 लोगों की मौत हुई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
7. बीते 24 घंटे में राजस्थान में कोरोना के 1345 नए मामले सामने आए हैं, 1006 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 13 लोगों की जान गई है. प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 76,015 हो गई है, जिसमें 60,585 रिकवर्ड केस, 14,425 एक्टिव मामले तथा 1005 मौतें शामिल है: स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट
8. पिछले 24 घंटे में हरियाणा में कोरोना के 1293 नए मामले दर्ज किए गए हैं. अब राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 59,298 हो गई है, जिसमें 9,962 एक्टिव केस , 48,490 ठीक हुए मरीज तथा 646 मौतें शामिल हैं. रिकवरी रेट 82.11% है: हरियाणा सरकार
9. गोवा में 456 नए मामले की पहचान की गई है जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 15,483 हो गई है. राज्य में अब तक कोरोना से 171 लोगों की मौत हुई है, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3445 हो गई है. वहीं, 11,867 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं: गोवा हेल्थ डिपार्टमेंट
10. पंजाब में कोरोनावायरस संक्रमण में तेजी, बीते 24 घंटे में 1746 नए सामने मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 47,836 हो गई है, जिसमें 15,608 एक्टिव मामले हैं, 30,972 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1256 लोगों की मौत हुई है: पंजाब सरकार
11. बीते 24 घंटे में पश्चिम बंगाल में कोरोना के 2997 नए मामले सामने आए हैं, 3189 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 53 लोगों की जान गई है. राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,50,772 हो गई है, जिसमें 26,700 एक्टिव मामले, 121046 ठीक हुए मरीज तथा 3017 मौतें शामिल है: वेस्ट बंगाल स्वास्थ्य विभाग
12. बृहस्पतिवार को केरल में कोरोना के 2476 नए मामले सामने आए हैं, 2067 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 10 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अब 22,673 एक्टिव मामले हैं तथा 43,761 लोग ठीक हो चुके हैं: केरल के मुख्यमंत्री
13. पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में कोरोनावायरस 9386 नए मामले सामने आए हैं, 7866 लोग ठीक हुए हैं जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है तथा 141 लोगों की मौत हुई है. एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 84,987 हो गई है तथा अब तक कुल 5,232 लोगों की मौत हुई हैं. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,09,793 हो गई है :स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट कर्नाटक

14. महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी ,बीते 24 घंटे में 14,718 नए मामले सामने आए तथा एक 355 लोगों की मौत हुई है. कुल पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 7,33,568 हो गई है, जिसमें 5,31,563 ठीक हुए मरीज तथा 23,444 मौत और 1,78,234 एक्टिवा मामले हैं

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading