Sarvan Kumar 03/07/2021
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 03/07/2021 by Sarvan Kumar

1. निम्नलिखित में से किसे आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का चेयरमैन नियुक्त किया गया है?

A. आनंद कृपालु
B. प्रथमेश मिश्रा
C. बृजेश पटेल
D. महेला जयवर्धने
 सही उत्तर: B. प्रथमेश मिश्रा
 प्रथमेश मिश्रा को आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. वह पूर्व चेयरमैन आनंद कृपालु का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 30 जून 2021 को समाप्त हो गया.
 

2. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना कब की गई थी?

A. 1935
B. 1945
C. 1955
D. 1965
 सही उत्तर: C. 1955
 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 1 जुलाई 1955 को हुई थी. यह देश का सबसे पुराना वाणिज्यिक बैंक है. 1955 में बैंक ऑफ मद्रास का दो अन्य प्रेजीडेंसी बैंकों- बैंक ऑफ कलकत्ता और बैंक ऑफ बॉम्बे का विलय करके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी. एसबीआई का मुख्यालय मुंबई में स्थित है.
 

3. राष्‍ट्रीय चिकित्‍सक दिवस (National Doctors’ Day) कब मनाया जाता है?

A. 1 जुलाई
B. 3 जुलाई
C. 5 जुलाई
D. 7 जुलाई
 सही उत्तर: A. 1 जुलाई
 राष्‍ट्रीय चिकित्‍सक दिवस 1 जुलाई को मनाया जाता है. यह दिवस मशहूर चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र राय की जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर मनाया जाता है. वह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे. वह 23 जनवरी 1948 से लेकर 1 जुलाई 1962 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे थे.
 

4. भारत सरकार ने गांवों में ब्रॉडबैंड सेवा का विस्तार हेतु ___________करोड़ सरकारी सहायता की मंजूरी दी है.

A. 13041
B. 15041
C. 17041
D. 19041
 सही उत्तर: D. ₹19041
 
दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने जानकारी दी है कि सरकार ने 16 राज्यों के वंचित गांवों में ब्रॉडबैंड सेवा नेटवर्क के विस्तार के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के के माध्यम से भारतनेट परियोजना चलाने के प्रस्ताव को 30 जून को मंजूरी दी. इस परियोजना को व्यवहारिक बनाने के लिए सरकार ने 19,041 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर की है. इसको भेजना के माध्यम से अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, असम, कर्नाटक, केरल, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गावों में ब्रॉडबैंड सेवा का विस्तार किया जाएगा.
 

5. निम्नलिखित में से किस राज्य को हाल ही में AFSPA के तहत छह महीने और घोषित किया गया ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया गया है?

A. नागालैंड
B. मिजोरम
C. मेघालय
D. अरुणाचल प्रदेश
 सही उत्तर: A. नागालैंड
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 30 जून को एक अधिसूचना जारी करके नागालैंड के पूरे क्षेत्र को महीने,यानी कि दिसंबर के अंत तक, के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया है. बता दें कि अफस्पा (AFSPA) के अंतर्गत सुरक्षा बलों को कहीं भी अभियान चलाने और किसी को भी बिना वारंट के गिरफ्तार करने का अधिकार रहता है.
 

6. निम्नलिखित में से किसे उत्तर प्रदेश का नया पुलिस प्रमुख (DGP) नियुक्त किया गया है?

A. हितेश चंद्र अवस्थी
B. मुकुल गोयल
C. नासिर कमाल
D. आरपी सिंह
 सही उत्तर: B. मुकुल गोयल
 भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मुकुल गोयल उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी होंगे. गोयल डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी की जगह लेंगे जो 30 जून को रिटायर हुए हैं.
 

7. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में आकाशवाणी में महानिदेशक का पदभार संभाला है?

A. सी शैलेंद्र बाबू
B. अनिल कांत
C. प्रवीण सूद
D. एन. वेणुधर रेड्डी
 सही उत्तर:
D. एन. वेणुधर रेड्डी
 भारतीय सूचना सेवा के 1988 बैच के अधिकारी एन. वेणुधर रेड्डी ने आकाशवाणी में महानिदेशक का पदभार संभाल संभाल लिया है.
 

8. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आत्‍मनिर्भर भारत पैकेज के अंग के रूप में वित्‍तमंत्री द्वारा घोषित ________करोड रुपए के प्रोत्‍साहन पैकेज को मंजूरी दी है.

A. 6,28,000
B. 5,28,000
C. 4,28,000
D. 3,28,000
 सही उत्तर: A. 6,28,000
 

9. संयुक्त राष्ट्र के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण पर्यटन में आयी कमी से ___ ट्रिलियन डॉलर तक का नुकसान हो सकता है.

A. 2
B. 3
C. 4
D. 5
 सही उत्तर: C. 4
 

10. निम्नलिखित में से कौन t20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाली पहली पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी बन गई है?

A. कायनात इम्तियाज
B. फातिमा सना
C. निदा डार
D. आयशा नसीम
 सही उत्तर: C. निदा डार
 पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की ऑफ स्पिनर निदा डार इतिहास रचते हुए t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली पाकिस्तान की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं.
Disclosure: Some of the links below are affiliate links, meaning that at no additional cost to you, I will receive a commission if you click through and make a purchase. For more information, read our full affiliate disclosure here.
 

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

See List of: