Last Updated on 03/07/2021 by Sarvan Kumar
1. हाल ही में उपेन्द्र कुमार पहाड सिंह का निधन हो गया. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से है?
A. पत्रकारिता
B. साहित्य
C. राजनीति
D. विज्ञान
सही उत्तर: A. पत्रकारिता
आकाशवाणी के जाने-माने रिटायर्ड समाचार वाचक उपेन्द्र कुमार पहाडसिंह का 29 जून को, 84 साल की उम्र में निधन हो गया.
2. अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (International Asteroid Day) कब मनाया जाता है?
A. 25 जून
B. 27 जून
C. 30 जून
D. 1 अप्रैल
सही उत्तर: C. 30 जून
अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस’ हर साल 30 जून को मनाया जाता है. मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने क्षुद्रग्रह (एस्टॉरायड) के खतरे को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 30 जून 2017 से इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी.
3. केंद्र सरकार ने हाल ही में अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल का कार्यकाल एक बार फिर कितने साल बढ़ाने का फैसला किया है?
A. 4 साल
B. 3 साल
C. 2 साल
D. 1 साल
सही उत्तर: D. 1 साल
केंद्र सरकार ने अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल का कार्यकाल फिर से 1 साल बढ़ाने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद वेणुगोपाल 30 जून 2022 तक अपने पद पर बने रहेंगे.
4. निम्नलिखित में से किसे दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है?
A. एसएन श्रीवास्तव
B. बालाजी श्रीवास्तव
C. आलोक कुमार वर्मा
D. अमूल्य पटनायक
सही उत्तर: B. बालाजी श्रीवास्तव
दिल्ली पुलिस के आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के 30 जून को रिटायर हो हो रहे हैं. गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आदेश में 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. वर्तमान में बालाजी श्रीवास्तव स्पेशल सीपी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं.
5. हाल ही में निम्नलिखित में से किस कंपनी ने पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप हासिल किया है?
A. फेसबुक
B. माइक्रोसॉफ्ट
C. एपल
D. गूगल
सही उत्तर: A. फेसबुक
मार्क जकरबर्ग की नेतृत्व वाली मशहूर सोशल मीडिया कंपनी ने पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप हासिल करने में सफलता प्राप्त की है. इसके साथ ही फेसबुक एपल, माइक्रोसॉफ्ट, ऐमजॉन और गूगल के बाद यह सफलता हासिल करने वाली अमेरिका की पांचवीं कंपनी बन गई है.
6. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने हाल ही में ISSF विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है?
A. अपूर्वी चंदेला
B. मनु भाकर
C. चिंकी यादव
D. राही सरनोबत
सही उत्तर: D. राही सरनोबत
7. विश्व सोशल मीडिया दिवस (World Social Media Day) कब मनाया जाता है?
A. 2 अप्रैल
B. 30 जून
C. 28 जून
D. 26 जून
सही उत्तर: B. 30 जून
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के महत्व को बताने के उद्देश्य से विश्व सोशल मीडिया दिवस हर साल 30 जून को मनाया जाता है.
8. हाल ही में निम्नलिखित में से किसे जापान के प्रतिष्ठित ग्रैंड फुकुओका पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
A. पी. साईनाथ
B. हर्ष मंदर
C. प्रवीण स्वामी
D. जयंती घोष
सही उत्तर: A. पी. साईनाथ
वरिष्ठ पत्रकार पी. साईनाथ को इस साल जापान के प्रतिष्ठित ग्रैंड फुकुओका पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. पी. साईनाथ पीपुल्स आर्काइव ऑफ रूरल इंडिया (परी) के संस्थापक संपादक हैं. उन्हें भारत के गरीब कृषक गांव की रिपोर्टिंग और ग्रामीण आबादी की आवाज जन जन के तक पहुंचाने के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है.
9. हाल ही में गुलाम राजा का निधन हुआ है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से है?
A. राजनीति
B. पत्रकारिता
C. साहित्य
D. क्रिकेट
सही उत्तर: D. क्रिकेट
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर गुलाम राजा का लंबी बीमारी के बाद 74 साल की आयु में निधन हो गया है.
10. सीमा पूनिया का संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है?
A. शॉट पुट
B. बैडमिंटन
C. चक्काफेंक (Discus Throw)
D. निशानेबाजी
सही उत्तर: C. चक्काफेंक (Discus Throw)
भारत की अनुभवी चक्काफेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया ने मंगलवार को राष्ट्रीय अंतर राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 63.70 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक कितने के साथ टोक्यो ओलंपिक (Tokyo olympics) के लिए क्वालीफाई कर लिया है. पूनिया के लिए 2004, 2012, 2016 के बाद यह चौथा ओलंपिक होगा.
11. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना इस साल जुलाई से_________तक बढ़ाने का फैसला किया है.
A. दिसंबर
B. नवंबर
C. अक्टूबर
D. सितंबर
सही उत्तर: B. नवंबर
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को इस साल जुलाई से नवंबर तक 5 महीनों के लिए बढ़ाने का फैसला किया है.
