Sarvan Kumar 01/06/2018
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 09/04/2024 by Sarvan Kumar

समय के साथ कहीं पिछड़ा तो कहीं अति पिछड़ा वर्ग में आने वाला कुशवाहा सभी क्षेत्रों में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने लगा है। राजनीति, व्यवसाय या  फिर प्रशासनिक सेवाएं कुशवाहा समाज के लोग हर  क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। आइये जानते हैं  कुशवाहा समाज के 11 अधिकारी जो ईमानदारी के लिए सच्ची मिसाल हैं।

1.चंदन कुमार कुशवाहा

चंदन कुमार कुशवाहा 2010 बैच, बिहार कैडर के एक IPS officer हैं, वर्तमान में S.P के रूप मे कार्यरत हैं। उन्होंने 12वीं Science और स्नातक समाजिक विज्ञान से कर रखा है। उन्होंने J.N.U Delhi से M.phil भी कर रखा है। कुशवाहा उन ऑफिसरों मे से एक हैं,जो निडर, बेखौफ और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। वह  कुशवाहा समाज के युवा अधिकारियों मे से एक है और युवाओं के लिए बेहतर प्रेरणा स्त्रोत हैं। आज की युवा पीढ़ी उनसे बहुत कुछ सीख सकती है।

2. श्री गिरिराज सिंह कुशवाहा

गिरिराज सिंह कुशवाहा, बैच-2005, कैडर-राजस्थान के एक आई.ए.एस अधिकारी हैं। वह एक जिलाधिकारी के रूप मे कई जिलों में काम कर चुके हैं। वह काम में ईमानदारी और देश के प्रति वफादारी के लिए जाने जाते हैं। अब वे  सेवानिवृत्त हैं , उन्होनें पुरातत्व विषय में  एम.फिल. और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से इतिहास में एम.ए. की उपाधि प्राप्त की है। फिलहाल वे भारतीय शिल्प संस्थान जयपुर (Indian Institute of crafts design( IICD) में सचिव पद पर कार्यरत हैं।

3. दीपेन्द्र सिंह कुशवाहा

दीपेन्द्र सिंह कुशवाहा, कैडर-उत्तरप्रदेश, बैच-2012 के आई.ए.एस अधिकारी हैं। वह जिस भी जिले में जिला मजिस्ट्रेट के रूप में पहुंचे वहां के आम लोगों की समस्या के प्रति संवेदनशील दिखाई दिए।वह वर्तमान में Vice Chairman, Agra Development Authority, Agra में कार्यरत है।

4.बिजया कुमार मौर्या

बिजया कुमार मौर्या, कैडर-उत्तरप्रदेश, बैच- 1990- के आई.पी.एस अधिकारी हैं और वह वर्तमान मे ADJ Logistics, Uttarpardesh के रूप में कार्यरत हैं। वह वाराणसी (यूपी) के रहने वाले बेहद ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं।

5.श्री सुशील कुमार मौर्या

श्री सुशील कुमार मौर्या, बैच-1994 के एक PCS ऑफिसर तथा बैच 2010 के एक आई.ए.एस अधिकारी थे। वह एसडीएम, एडीएम, सीडीओ इत्यादि जिस भी पद पर रहे काम के प्रति ईमानदार दिखाई दिए। वह मूल रूप से जौनपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी थे। दुखद खबर यह है कि वह हमारे बीच अब नहीं है।

6.अनिल सिंह कुशवाहा

अनिल सिंह कुशवाहा, कैडर-मध्य प्रदेश ,बैच-2006 के एक आई.पी.एस अधिकारी हैं, जो मूलत:भिंड जिले गांव सगरा के निवासी हैं। रीवा में पदस्थ डीआईजी अनिल सिंह कुशवाहा अब उज्जैन के डीआईजी होंगे।

7.श्री रोशन कुशवाहा

श्री रोशन कुशवाहा, 2014 बैच, कैडर-बिहार के एक आई.ए.एस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में भोजपुर जिले के डीएम रूप मे कार्यरत हैं।

8.जय प्रकाश मौर्य

जय प्रकाश मौर्य, कैडर- छ्त्तीसगढ़, बैच-2010 के एक आई.ए.एस अधिकारी हैं। वह जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत थे। वर्तमान में वे Director, Geology and mining with additional charge of MD, छ्त्तीसगढ़ में कार्यरत हैं। वह छ्त्तीसगढ़ राज्य के जिला रायगढ़ के निवासी हैं।

9. देवेन्द्र सिंह कुशवाहा

देवेन्द्र सिंह कुशवाहा, कैडर-उत्तर प्रदेश, बैच-2012 के एक आई.ए.एस अधिकारी हैं। वर्तमान मे vice Chairman, Agra Development Authority, Agra के रूप मे कार्यरत हैं।

10.मंजिल सैनी

मंजिल सैनी बैच-2005 की एक आई.पी.एस अधिकारी हैं।वर्तमान मे Deputy Inspector General of Police (DIG) के रूप मे कार्यरत हैं। इन्होने 2013 मे हुए मुजफ्फरनगर दंगे को नियंत्रित करने में अहम रोल निभाया था। वह लेडी सिंघम के नाम से मशहूर , काफी तेज-तर्रार अधिकारियों में गिनी जाती हैं। सैनी भी कुशवाहा समाज का उपनाम है। मंजिल सैनी का जन्म 9 सितंबर 1975 को दिल्ली में हुआ था. मंजिल सैनी ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इकोनॉमिक्स में टॉप कर, गोल्ड मेडल भी हासिल किया था।

11.शुभम कुमार

यूपीएससी 2021 के टॉपर शुभम कुमार का जन्म बिहार के एक हिंदू परिवार में हुआ। जिनके पिताजी का नाम देवानंद सिंह है और वह एक बैंक में मैनेजर का कार्य करते है। उनकी माता पूनम देवी एक सकुशल ग्रहणी है।

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading