Pinki Bharti 29/10/2018
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 30/08/2020 by Sarvan Kumar

2 नवंबर, 2018 को रिलीज होगी यह तीन फिल्में

1. लुप्त

जिन दर्शकों को हॉरर फ़िल्में पसंद हैं वो 2 नवंबर को लुप्त फिल्म देखने का मन बना सकते हैं.
लुप्त एक सुपर नेचुरल थ्रिलर है. फिल्म का पोस्टर 9 जुलाई, 2018 को ही जारी कर दिया गया था. फिल्म का पोस्टर बेहद डरावना है.
निर्देशक– फिल्म के निर्देशक हैं प्रभुराज. फिल्म के लेखक भी प्रभुराज ही हैं.

मुख्य कलाकार– इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं- जावेद जाफरी, विजय राज, मीनाक्षी दिक्षित, रिशीना कंधारी और निकी अनेजा वालिया.
संगीत– इस फिल्म को म्यूजिक दिया है अमर मोहिले और सिद्धार्थ पराशर ने.

2. जैक एंड दिल

जैक एंड दिल एक कॉमेडी फिल्म है. फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 10 अक्टूबर 2018 को रिलीज कर दिया गया था.
जैक एंड दिल कहानी है एक मॉडर्न, लापरवाह इंसान जैक की. जैक एक मजाकिया जासूस है. वालियाजी (अरबाज खान) को अपनी बीवी पर शक है. अपनी बीवी (सोनल चौहान) की जासूसी के लिए वालियाजी जैक को हायर करते हैं. लेकिन मामला तब गड़बड़ हो जाता है जब जैक को वालियाजी की बीवी से प्यार हो जाता है!

निर्देशक– इस फिल्म के डायरेक्टर हैं सचिन पी करांडे
मुख्य कलाकार-फिल्म के मुख्य कलाकार हैं-अरबाज खान, अमित साध, सोनल चौहान और एवलिन शर्मा.
संगीत
फिल्म का संगीत दिया है आर्को प्रवो मुखर्जी और रामजी गुलाटी ने.

3. मौसम इकरार के दो पल प्यार के

2 नवंबर को जो तीसरी फिल्म रिलीज होने वाली है उसका नाम है- मौसम इकरार के दो पल प्यार के. यह फिल्म एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा है.
निर्देशक-इस फिल्म के निर्देशक हैं पार्थो घोष.
मुख्य कलाकार-इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं- मुकेश जे भारती, मदालसा शर्मा और मंजू भारती.

Leave a Reply