Sarvan Kumar 24/03/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 24/03/2020 by Sarvan Kumar

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात को अगले 21 दिन के लिए पूरे देश में संपूर्ण लॉक डाउन का ऐलान कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संदेश में लोगों को अपने घर की लक्ष्मण रेखा पार नहीं करने की सलाह दी है. प्रधानमंत्री के संबोधन के तुरंत बाद गृह मंत्रालय ने अगले 21 दिन के लॉक डाउन के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं. आइए जाने लॉक डाउन में क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा.

लॉक डाउन में क्या खुला रहेगा

1. पेट्रोल पंप
2. गैस एजेंसियां
3. बिजली और पानी के दफ्तर
4. राशन की दुकानें
5. फल सब्जियां और दूध की दुकानें
5. केमिस्ट और दवा की दुकानें
6. क्लिनिक और अस्पताल
7. सुरक्षा एजेंसियां और केंद्रीय पुलिस बल
8. डिजास्टर मैनेजमेंट
9. नेशनल इनफॉर्मेटिक्स
9. थर्मल और हाइड्रो पावर प्लांट
10. मीट मछली की दुकानें
11. इंश्योरेंस कार्यालय
12. म्युनिसिपल सेवाएं
13. प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
14. बैंक और एटीएम
14. टेलीकॉम, डाक सेवाएं और इंटरनेट सेवाएं
15. जरूरी चीजों के लिए ई-कॉमर्स सेवाएं
16. होटल और रेस्टोरेंट की टेक अवे सुविधाएं
17. पशुओं के चारे की दुकानें
18.कोल्ड स्टोरेज और गोदाम
19. बिजली और जल विभाग
20. किसी के अंतिम संस्कार में केवल 20 लोग ही जा पाएंगे
21. जरूरी सामान सप्लाई करने वाले ट्रांसपोर्ट एजेंसी और वाहन
22. मेडिकल स्टाफ के लिए यातायात के वाहन
23. दूध, फल और सब्जी से जुड़े ट्रांसपोर्ट

लॉक डाउन में क्या बंद रहेगा

1. केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालय
2. व्यवसायिक प्रतिष्ठान
3. कारखाने
4. बस परिवहन और रेल सेवा
5. हवाई सेवा
6. ऑटो और कैब सेवा
7. धार्मिक स्थल
8. सभी शैक्षणिक संस्थान

 

 

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading