Sarvan Kumar 22/09/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 22/09/2020 by Sarvan Kumar

Breaking News

1.करिश्मा और दीपिका पादुकोण की बातचीत के सामने आने के बाद पूरे बॉलीवुड में सनसनी मच गई है. दीपिका पादुकोण इसमें करिश्मा से पूछ रही हैं, ‘क्या तुम्हारे पास माल है’. इसके जवाब में करिश्मा कहती हैं- ‘हां… लेकिन घर पर. मैं बांद्रा में हूं.

2. बिहार: 28 सितंबर से खुल जाएंगे 9वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश।

3.फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष ने मंगलवार को डायरेक्टर के ख‍िलाफ लिखित शिकायत दर्ज करा दी है. उन्होंने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इस दौरान साथ में उनके वकील नितिन सतपुते भी थाने में हैं

4.सोने के भाव में 672 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट के बाद दिल्ली में सोने का भाव 51,328 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. सोने का भाव सोमवार को 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर था।

5.बिहार विधानसभा चुनाव 2020: समाजवादी पार्टी का ऐलान- बिहार चुनाव में RJD का करेगी समर्थन।

6.2015 से अब तक PM मोदी ने की 58 देशों की यात्रा, 500 करोड़ रुपये से ज्यादा हुए खर्च।

7.भारत में मंगलवार यानी 22 सितंबर की सुबह तक कोरोनावायरस के कुल मामले 55 लाख के पार हो चुके हैं. बीते 24 घंटों में 74,903 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 55,62,483 हो चुके हैं.

8.देश में हर साल तैयार हो रहे ढाई लाख मेडिकल ग्रेजुएट, नौ लाख इंजीनियरिंग ग्रेजुएट।

9.दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में Royal Challenger Bangalore ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन के अंतर से हराया।

10.आईपीएल के दूसरे मुकाबले में रविवार रात दिल्ली कैपिटल के विरुद्ध किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर निवासी मयंक अग्रवाल ने 89 रन की शानदार पारी खेली। मगर जीत से एक रन पहले मयंक के आउट होने के बाद मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, जिसमें पंजाब की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply