Pinki Bharti 27/05/2018
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 07/04/2024 by Sarvan Kumar

अरबी एक आसानी से मिल जाने वाला सब्जी है. भारत के अलग-अलग हिस्से में अरबी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है. इसके पत्तों की पकौड़ी बनाकर भी खाया जाता है. इसे व्रत में फलाहार के रूप में भी खाया जाता है. अरबी भले ही एक लोकप्रिय सब्जी ना हो पर इसके फायदे चौंकाने वाले हैं. यह फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है. इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं. जानें अरबी खाने के फायदे.

अरबी खाने के फायदे

1. ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए: अरबी में सोडियम की अच्छी मात्रा पायी जाती है. इसके अलावा यह पोटैशियम और मैग्नीशि‍यम के गुणों से भी भरपूर है जिसके चलते ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है. साथ ही ये तनाव दूर रखने में भी मददगार है.

2. मधुमेह के रोगियों के लिए भी है बहुत फायदेमंद: अरबी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं. अरबी खाने से इंसुलिन और ग्लूकोज की मात्रा का संतुलन बना रहता है.

3. कैंसर से बचाव के लिए: अरबी में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को विकसित होने से रोकते हैं.

4. पाचन क्रिया को बेहतर रखने में: अरबी में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जिसकी वजह से पाचन क्रिया बेहतर बनी रहती है.

5. वजन कम करने में सहायक: अरबी भूख को नियंत्रित करने का काम करती है. साथ ही इसमें मौजूद फाइबर्स मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाते हैं जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading