Sarvan Kumar 03/06/2018
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 18/07/2020 by Sarvan Kumar

महिला और पुरुष दोनों एक दूसरे के पूरक हैं. महिला और पुरुष दोनों ही एक दूसरे के बिना अधूरे हैं. विवाह महिला और पुरुष दोनों के लिए एक नए जीवन की शुरूआत होती है. इस नए जीवन की शुरूआत सच्चाई और आपसी समझ से हो तो ज़िन्दगी खूबसूरत बन सकती है. लगातार छोटी-छोटी बातें छुपाने से गलतफहमी पैदा होने की संभावना रहती है जिससे जीवन तनावपूर्ण हो जाता है. रिश्ते में कुछ भी छिपाना भारी पड़ सकता है. आपका रिश्ता प्यार, भरोसा, सम्मान और त्याग पर आधारित होना चाहिए, ना कि झूठ और फरेब पर. रिश्तों में बातें छुपाने से रिश्ते कमजोर पड़ जाते हैं और टूट भी जाते हैं.आइए जानें वो 5 बातें जो अक्सर पुरुष महिलाओं से छुपाने की कोशिश करते हैं

1. उम्र

अक्सर देखा गया है पुरुष किसी महिला से मिलने पर अपनी असल उम्र जाहिर करना नहीं चाहते. पुरुष महिला के उम्र के हिसाब से अपने उम्र को एडजस्ट करने की फ़िराक़ में रहते है. सामान्य रूप में पुरुष खुद को कम उम्र और फिट दिखाने की कोशिश करते हैं. इसके लिए वो अपने में कई तरह के बदलाव करने लगते है. जैसे लड़को जैसे टाइट टी-शर्ट पहनना, लड़कों जैसा बालों का स्टाइल रखना, बाल डाई करना इत्यादि.

2. पुराने रिलेशनशिप को छुपाना

लड़के हो या लड़कियां दोनों अपने पार्टनर से अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में नहीं बताना चाहते हैं. कई बार देखा गया है कि लड़के अपने पुराने गर्लफ्रेंड से शादी के बाद भी बात करते रहते हैं और एक दिन उनका पास्ट उनकी पत्नी के सामने पकड़ा जाता है. जिसके कारण पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ जाता है. इसलिए बेहतर यही है की शादी के बाद अपने पास्ट के बारे में अपनी पत्नी को बता दें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो, साथ ही दो नावों की सवारी करने से बचें.

3. इमोशंस को छुपाना

मौलिक रूप से पुरुष और महिलाओं में समान तरह की भावनाएं होती हैं. महिलाएं अपनी हर भावनाओं को खुल कर जाहिर करती हैं, लेकिन पुरुषों को लगता है कि पत्नी के सामने अपने इमोशंस ज़ाहिर करने से उनकी छवि कमज़ोर होगी. लेकिन भावनाओं को ज्यादा समय तक अपने अंदर रखने से तनाव होने लगता है, जिसका असर रिश्ते पर पड़ने लगता है. इसलिए यह ज़रूरी है कि आप स्थिति के अनुसार अपने इमोशंस और प्रॉब्लम को अपने पत्नी से शेयर करें.

4. पैसे

शादियों के टूटने का एक आर्थिक कोण भी है. देखा गया है कि महिला और पुरुष दोनों अपना खर्च अपने पार्टनर को बताना पसंद नहीं करते हैं. पुरुषों को लगता है की महिलाएं फ़िज़ूलखर्च करती हैं. लेकिन पुरुष भी अपने रोजमर्रा के खर्च को छुपाते हैं, जिसके कारण अक्सर घरों में लड़ाइयां देखने को मिलती हैं. इसलिए यह ज़रूरी हैं कि पैसों के खर्च के मामले में पति -पत्नी पारदर्शी रहें.

5. गलत पसंद बताना

महिलाएं रिश्तों के प्रति गंभीर होती हैं. वो आपके पसंद-नापसंद के बारे में जानना चाहती हैं, ताकि एक दूसरे को समझने में आसानी हो. अक्सर पुरुष अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के चक्कर में गलत पसंद-नापसंद बता देते हैं. इस कारण भी बाद में रिश्तों में दरार आने का खतरा रहता है.

 

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading