Sarvan Kumar 10/04/2021
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 10/04/2021 by Sarvan Kumar

1. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
2. कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अलीगढ़ विश्वविद्यालय ने एंट्रेंस एग्जाम को टाल दिया है. छात्रों से कहा गया है कि वह यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल वेबसाइट से संबंधित जानकारी लेते रहें.
3. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को भारतीय सेना के उप सेना प्रमुख (IS & C) के रूप में पदभार संभाला है. इस नियुक्ति से पहले वह 9 कोर के कमांडर थे.
4. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक के मुद्दे को लेकर ममता बनर्जी  को घेरा है. उन्होंने कहा है कि ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर ममता बनर्जी मुस्लिम माताओं, बहनों के खिलाफ और कट्टरपंथियों के साथ खड़ी थीं.
5. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर कोरोना महामारी के दौरान को मिसमैनेजमेंट का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार को सबसे पहले देश में कोरोना टीकाकरण अभियान पर ध्यान देना चाहिए उसके बाद टीके का निर्यात और दूसरे देशों को उपहार में देना चाहिए था.
6. छत्तीसगढ़ को अब तक 35.83 लाख कोरोना वैक्सीन खुराक प्राप्त हुआ है. वर्तमान में हमारे पास 4.83 लाख खुराक का स्टॉक है जो 2 दिनों तक चल सकता है. हम ने केंद्र सरकार से 7 दिनों के लिए कोरोना वैक्सीन खुराक प्रदान करने का अनुरोध किया है, ताकि टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से चलता रहे: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
7. वर्ल्ड बैंक ने डॉक्टर इंदरमीत गिल को इक्विटेबल ग्रोथ फाइनेंस एंड इंस्टीट्यूशंस ग्लोबल प्रैक्टिस ग्रुप का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है.
8. कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सोमनाथ मंदिर को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला किया गया है.
9. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न 11 अप्रैल से लगभग 2 हफ्तों के लिए भारत से आने वाले सभी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. बता दें कि हाल ही में न्यूजीलैंड में कोरोना के 23 नए मामले आए हैं, जिसमें 17 संक्रमित भारत से आए थे.
10. चेन्नई की नेत्रा कुमानन ने इतिहास रचते हुए ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला नाविक बन गई हैं.
11. सामाजिक असमानताओं को दूर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) ने एकजुटता कर (Solidarity Tax) लगाने की घोषणा की है.
12. हाल ही में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जीडीपी अनुपात में भारत का कर्ज बढ़कर 90% हो गया है.
13. केंद्र सरकार ने अगले 3 साल के लिए एस रमन्न को भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है.
14. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हनी मिशन (Honey Mission) को बढ़ावा देने के लिए मधु क्रांति पोर्टल को लॉन्च किया है.
15. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘उड़ीसा इतिहास’ किताब के हिंदी संस्करण का विमोचन किया, इस पुस्तक के लेखक डॉ हरे कृष्ण मेहताब हैं. इस किताब के हिंदी अनुवादक शंकरलाल पुरोहित हैं.
16. भारतीय रिजर्व बैंक ने पेमेंट बैंकों के लिए डिपॉजिट लिमिट को बढ़ाकर ₹100000 से ₹200000 कर दिया है.
17. चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है.
18. जकार्ता एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक विजेता महिला धावक दुती चंद को छत्तीसगढ़ वीरनी पुरस्कार दिया जाएगा. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को दिया जाता है.
19. बी आर चोपड़ा की महाभारत सीरियल में इंद्र की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सतीश कौल का कोरोना के कारण लुधियाना में निधन हो गया है वह 72 साल के थे.
20. इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला डेल्ही कैपिटल्स से होगा. यह मैच आज शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

Leave a Reply