Sarvan Kumar 02/12/2018
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 30/08/2020 by Sarvan Kumar

जीरो , केदारनाथ…. दिसंबर में रिलीज होगी यह चार बड़ी फिल्में।

 केदारनाथ

रिलीज डेट-  7 दिसंबर
केदारनाथ एक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में सारा अली खान एक अमीर हिंदू लड़की है। वो केदारनाथ मंदिर तीर्थ यात्रा पर जाती है जहां उसे एक मुस्लिम लड़के से प्यार हो जाता है। फिल्म में 2013 के भीषण बाढ को दिखाया गया है।
केदारनाथ फिल्म के निर्देशक कौन है?
फिल्म के निर्देशक हैं अभिषेक कपूर।
फिल्म के प्रोड्यूसर कौन है?
इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है, आरएसवीपी मूवीस और गाय इन द स्काई पिक्चर्स ने। फिल्म के निर्माता है रॉनी स्क्रूवाला, प्रज्ञा कपूर, अभिषेक कपूर और अभिषेक नायर।

फिल्म की कहानी लिखा है अभिषेक कपूर और कनिका ढिल्लों ने।
म्यूजिक – फिल्म में अमित त्रिवेदी का संगीत है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर दिया है हितेश सोनिक ने।
केदारनाथ फिल्म के starcast।

फिल्म के मुख्य कलाकार हैं सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान।

क्यों देखने जाएं केदारनाथ ?
इस फिल्म से सारा अली खान( सैफ अली खान की बेटी) हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रहे है।

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर

रिलीज डेट -14 दिसंबर
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर एक बायोपिक है। इस फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं।
निर्देशक– फिल्म के निर्देशक हैं विजय रत्नाकर गुट्टे।
प्रोडक्शन – इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है बोहरा बोस इंटरनेशनल ने।
कलाकार– फिल्म के कलाकार हैं अनुपम खेर, अक्षय खन्ना, सुजैन बर्नर्ट और अहाना कुमरा।
क्यों देखने जाएं द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर?
अगर आपको बायोग्राफिकल फिल्में देखना पसंद है तो यह फिल्म देखें। पर्दे पर अनुपम खेर को मनमोहन सिंह के किरदार में देखना एक अलग अलग अनुभव होगा।

जीरो

रिलीज डेट – 21 दिसंबर
जीरो एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। शाहरुख खान इस फिल्म में बौआ सिंह का किरदार निभा रहे हैं। बौआ सिंह मेरठ के एक नाटक दल का नाटा आदमी है। 38 साल की उम्र में शादी करना चाहता है।इसके लिए उसने नासा के 1 साइंटिस्ट को ढूंढ रखा है जोकि सिलेबल पाल्सी से पीड़ित है। कहानी में तब मोड़ आता है जब बॉलीवुड की लीडिंग सुपरस्टार बबीता भी बबुआ सिंह के करीब आ जाती है और एक प्रेम त्रिकोण बन जाता है।
निर्देशक -फिल्म के निर्देशक हैं आनंद एल राय।
प्रोडक्शन -इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और कलर येलो प्रोडक्शन ने।

कलाकार– फिल्म के कलाकार हैं सुपरस्टार शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और तिग्मांशु धूलिया।

म्यूजिक– फिल्म में अजय अतुल ने संगीत दिया है।

क्यों देखने जाए जीरो?
शाहरुख खान– अगर आप शाहरुख खान के फैन हैं तो यह फिल्म जरूर देखें। इस फिल्म से पहले शाहरुख खान आखिरी बार 2017 में जब हैरी मेट सेजल में नज़र  आए   थे।

बजट– फिल्म को 200 करोड़ के भारी लागत से बनायी गयी है।

गेस्ट अपीयरेंस
इस फिल्म में सलमान खान, काजोल रानी मुखर्जी , श्रीदेवी, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर ,जूही चावला और दीपिका पादुकोण का गेस्ट अपीयरेंस है।

सिंबा

रिलीज डेट-  28 दिसंबर
सिंबा एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है. यह 2015 की तेलुगू फिल्म टेंपर का रीमेक है.
निर्देशक– फिल्म के निर्देशक हैं रोहित शेट्टी।
प्रोडक्शन– इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है।
कलाकार – फिल्म के कलाकार हैं रणवीर सिंह, सारा अली खान और सोनू सूद।

म्यूजिक- फिल्म में संगीत दिया है तनिष्क बागची , एस थमन और बादशाह ने।

क्यों देखने जाए सिंबा?
फिल्म के निर्देशक हैं रोहित शेट्टी। रोहित शेट्टी इससे पहले गोलमाल सीरीज की फिल्में और सिंघम जैसी फिल्में बना चुके हैं। इनके फिल्मों में एक्शन और कॉमेडी का तड़का का होता है।

बड़ा बैनर– फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। करण जौहर बड़ी-बड़ी हिट फिल्म के लिए जाने जाते हैं। अगर आप करण जौहर की फिल्मों के दीवाने हैं तो इस फिल्म को देखने जाएं।
रणवीर सिंह- रणवीर सिंह पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अगर आप इनको कॉमेडी और एक्शन करते देखना चाहते हैं तो यह फिल्म जरूर देखें।

अजय देवगन- इस फिल्म में अजय देवगन का स्पेशल अपीयरेंस है। फिल्म में अजय देवगन आपको बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading