Sarvan Kumar 12/04/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 12/04/2020 by Sarvan Kumar

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. कोरोना को नियंत्रण करने के लिए लॉक डाउन का सही ढंग से पालन किया जाए इसके लिए हमारे सुरक्षाकर्मी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वहीं हमारे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान पर खेलकर कोरोना संक्रमितों की जान बचाने में दिन-रात लगे हुए हैं.  लेकिन इसके बावजूद इस जानलेवा बीमारी से लड़ रहे कोरोना योद्धाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौच किया जा रहा है.

डॉक्टरों पर हो रहे लगातार हमले के कारण बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी गुस्से में हैं. उन्होंने इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है, “कुछ ऐसे खबर देख रहा हूं जिसमें कुछ पढ़े-लिखे लोग भी अपने आस-पड़ोस के डॉक्टर पर निराधार मान्यताओं के कारण हमला कर रहे हैं. इन घटनाओं से घृणित और गुस्सा महसूस कर रहा हूं. ऐसे असंवेदनशील लोग सबसे बुरे अपराधी हैं.”

दिल्ली के बुधवार 8 अप्रैल को दिल्ली के गौतम नगर इलाके में सफदरजंग अस्पताल में कार्यरत दो महिला डॉक्टरों पर उनके पड़ोसियों ने कथित रूप से हमला किया था. दोनों डॉक्टर रात 9:30 बजे के करीब घर के बाहर फल खरीदने गई थी. इसी बीच पड़ोसियों ने कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाकर शोर-शराबा शुरू कर दिया. इससे पहले कि दोनों डॉक्टर अपना पक्ष रख पातीं लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें दोनों महिला डॉक्टरों को चोट आई है.

मध्य प्रदेश, तेलंगना और बिहार समेत देश के विभिन्न हिस्सों से भी डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ पर हमले की खबर केंद्र सरकार भी सकते में है. केंद्र सरकार ने डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ पर हो रहे हमले को गंभीरता से लिया है तथा सभी राज्यों के डीजीपी को निर्देश दिया है कि हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading