Sarvan Kumar 03/11/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 03/11/2020 by Sarvan Kumar

1. ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में आतंकवादी हमला, आतंकवादियों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में 7 लोगों की मौत, 15 घायल. पुलिस ने एक आतंकी को मार गिराया, फरार आतंकियों की तलाश तेजी से जारी.
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियना में हुए आतंकी हमले पर दुख जताते हुए ट्वीट किया- ‘इस दुखद समय में भारत ऑस्ट्रिया के साथ’.
3. भारत में जन्मी प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड मैं कैबिनेट मंत्री चुनी गई. इस पद पर काबिज होने वाली भारतीय मूल की पहली नागरिक बनी प्रियंका राधाकृष्णन.
4. बिहार के फारबिसगंज में चुनावी रैली में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- कोरोना महामारी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मतदान कर रहे हैं. आज बिहार में रंगदारी, रंगबाजी और गुंडागर्दी हार रही है और विकास जीत रहा है.
5. पहले गरीबों को घर में कैद करके उनके नाम से जंगल राज वाले खुद को वोट दिया करते थे. मतदान नहीं होता था मत छीन लिया जाता था, वोट की लूट होती थी, गरीब के हक की लूट होती थी. बिहार में गरीब को सही मायने में मतदान का अधिकार एनडीए ने दिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
6. बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- केवल 14 साल की उम्र में एक जान पहचान वाले व्यक्ति ने मेरा यौन शोषण किया.
7 . भारत पर जब संकट आया फ्रांस ने हमेशा हमारा साथ दिया है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आतंक के विरुद्ध युद्ध का ऐलान किया है और भारत सरकार ने फ्रांस का समर्थन किया है यह बिलकुल सही फैसला है: शिवसेना
8. बद्रीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. अब तक लगभग 100000 भक्त दर्शन कर चुके हैं. कोरोना महामारी को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है.
9. पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 38310 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 82,67,623 हो गई है. 490 लोगों की मौत के बाद कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1,23,097 हो गया है. एक्टिव मामलों में 20503 की कमी आई है जिसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या 5,41,405 हो गई है. अब तक कुल 76,03,121 लोग ठीक हुए हैं.
10. आज बिहार विधानसभा के लिए 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है. सुबह 9:00 बजे तक 8.05% मतदान हुए हैं. दूसरे चरण में कुल 14 63 उम्मीदवार मैदान में हैं.
11. मध्य प्रदेश: आज विधानसभा के 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं सुबह 10:00 बजे तक 11.48 प्रतिशत वोटिंग हुई है.
12. मध्य प्रदेश: फ्रांस के राष्ट्रपति मैनुअल मेट्रो के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद समेत 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि उन्हें बाद में जमानत के बाद छोड़ दिया गया.
13. पाकिस्तान: कराची में इस्लामिक कट्टरपंथियों ने एक प्राचीन हिंदू मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान उन्होंने मंदिर में रखी भगवान गणेश की प्रतिमाओं को भी तोड़ डाला. यह पाकिस्तान में पिछले 20 दिनों में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की तीसरी घटना है.
14. भारतीय वायुसेना को कल यानी 4 नवंबर को 3 और राफेल विमान मिल जाएंगे. बता दें कि इससे पहले भारत को विमानों का पहला बेड़ा 29 जुलाई को मिला था. भारत ने फ्रांस से 59,000 करोड रुपए में 36 राफेल विमान खरीदने का सौदा किया है.
15. गिलगित बालटिस्तान समेत पूरा पीओके भारत का अभिन्न अंग है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
16. मुकेश अंबानी को झटका, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के टूटने से अंबानी की संपत्ति में 6.8 डॉलर (50000 करोड़ रुपए) की गिरावट आई है, जिसके बाद अंबानी दुनिया के टॉप अमीरों की सूची में छठे स्थान से फिसल कर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं
17. राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स आज सुबह 10:00 बजे 332 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.
18. दिल्ली के रोहिणी में बाबा साहब अंबेडकर हॉस्पिटल की पार्किंग में महिला के साथ गैंगरेप, हॉस्पिटल के सिक्योरिटी गार्ड और दो भूतपूर्व बाउंसर ने मिलकर 30-31 अक्टूबर की रात इस घटना को दिया था अंजाम.
19. कोरोना महामारी का फायदा उठाकर पाकिस्तान सरहद पार आतंकवाद के समर्थन को बढ़ावा दिया है: संयुक्त राष्ट्र में भारत के पहले मिशन के स्थाई सचिव आशीष शर्मा
20. इंडियन प्रीमियर लीग: कल खेले गए एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया.

1 thought on “आमिर खान की बेटी इरा खान का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- केवल 14 साल की उम्र में मेरा यौन शोषण

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading